सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 संपन्न, सात फेरों से बंधा 101 जोड़ी का बंधन, बेसहारा बेटियों की शाही शादी, बैंड, बाजा संग झूमे बाराती सितारा ...
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव 2026 संपन्न, सात फेरों से बंधा 101 जोड़ी का बंधन,
बेसहारा बेटियों की शाही शादी, बैंड, बाजा संग झूमे बाराती
सितारा आकृति में हुई जयमाला तो दिखा अद्भुत नजारा, राज्यपाल सहित कई गणमान्य लोग बने आयोजन के गवाह
कन्यादान के वक्त भावुक हुए सांसद मनीष जायसवाल, कहा-जिंदगी में जब भी हो जरूरत आपका भाई-बेटा खड़ा है झुकाए शीश
Hazaribagh Jharkhand
Ashok Banty Raj
Ramgarh :- सात फेरों से बंधा जन्मों का ये बंधन, प्यार से रब ने है जोड़ा प्रीत का दामन...। सिद्धू-कान्हु मैदान रामगढ़ में अभूतपूर्व सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 का यह दृश्य जेहन में सदैव यादगार रहेगा। खासकर उन 101 जोड़ों को, जिन्होंने और उनके परिजनों ने कभी कल्पना तक नहीं की होगी कि उनके दूल्हे इस कदर सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच झूमते-गाते और नाचते उनके साथ सात फेरे लेंगे। राज्य के महामहिम राज्यपाल समेत कई गणमान्य हस्तियां उनके शादी में शामिल होकर उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देंगे और प्रसिद्ध गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी मृदुल एवं झारखंड के प्रसिद्ध लोकगायक सजनी मोर फेम दीपक तिर्की मंच से अपने सुरों से समां बांधेंगे और नृत्य कर धमाल मचाएंगे।
प्रसिद्ध म्यूजिकल फेरे स्पेशल राघव पंडित और उनकी टीम शादी का रस्म अदायगी करायेंगे और लाखों लोग उनके विवाह का साक्षी बनेंगे। लेकिन यह शाही शादी हकीकत में तब्दील थी। दरअसल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन 101 गरीब घरानों की बेटियों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे। इन जोड़ों को शाही शादी के सपने दिखाए और फिर उनके ख्वाब को पंख भी लगाए। बेटियों के कन्यादान और फिर शादी के बाद विदाई के दौरान मसीहा सांसद मनीष जायसवाल विचलित और भावुक हो गए। नव वर-वधू से कहा कि जिंदगी में कभी किसी चीज की जरूरत हो, इस भाई, इस बेटे को जरूर याद कर लेना। यह मनीष सदैव हाथ जोड़े, शीश नवाए आपके लिए खड़ा मिलेगा। उन्होंने विदाई के वक्त दुल्हनों को बेटी की तरह घर बसाने और दूल्हों को पत्नी एवं परिवार की जिम्मेदारी का भी एहसास कराया और नवजीवन बेहतर ढंग से चलाने का आग्रह किया ।कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम बने आकर्षण का केंद्र।
कोलकाता से पधारे पंडित राघव और उनकी टीम ने शादी के पूरे रस्मम को विधिवत पूरा कराया। उनके गीत और मंत्र पूरे शादी के दौरान आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। लोगों को उन्होंने अपने मंत्र और गीत से बांधे रखा। वही शादी के हर एक पहलू नियम सात वचन और प्रज्ज्वलित अग्नि के साथ फेरे तक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
बादल बाबू भी नहीं रहे सामाजिक भागीदारी में पीछे, ह्वीलचेयर पर आकर निभाया फर्ज ।
शादी के दौरान सांसद मनीष जायसवाल का पूरा परिवार हाथ बंटाता रहा। स्वीट चेयर पर बैठकर उनके बाबूजी पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल सभी के बादल बाबू भी आए। पत्नी निशा जायसवाल, बेटे करण जायसवाल, दोनों भाई प्रशांत जायसवाल और निशा जायसवाल, प्रशांत जायसवाल समेत पूरे परिवार ने भागीदारी निभाई।
राज्यपाल, भाजपा संगठन मंत्री, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सांसद- विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग हुए शामिल।
पिछले दो महीने से सामूहिक विवाह की तैयारी चल रही थी। शादी के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने यहां पहुंचकर करीब एक घंटे तक समय बिताया और मुख्य मंच से हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर जोड़ों को आशीष दिया एवं लोगों का अविवादन किया। राज्यपाल के अलावे भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, दिल्ली के सांसद सह गायक मनोज तिवारी, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बबला, हजारीबाग भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई गणमान्य नेता और लाखों की संख्या में आम जनता शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को सुख में दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया ।
हर किसी ने सराहा, कहा-जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा
सभी ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 कार्यक्रम को देखा तो तारीफ करते नहीं अघाए। लोगों ने सांसद सामूहिक विवाह उत्सव की सराहना की और कहा कि जनप्रतिनिधि हो तो मनीष जायसवाल सरीखा। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सांसद मनीष जायसवाल के साथ विभिन्न शादी मंडपों में जाकर जोड़ों को आशीष दिया और इस समारोह में सहयोगी बने भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान के लिए उनके हौसला बढ़ाया तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने विदाई के वक्त बेटियों को सांसद मनीष जायसवाल के साथ विदाई भेंट देकर उन्हें नवजीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं दी।
गायक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से खूब झुमाया तो नृत्य कलाकारों के जत्थे ने लोगों का मोहा मन।
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 के मुख्य मंच से कलाकारों ने गायन, वादन और नृत्य के साथ समा बांध दिया। भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक सह बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मृदुल ने माँ छिन्नमस्तिका और बाबा बैद्यनाथ पर गीत गाकर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद विवाह गीत और अपने सभी लोकप्रिय गीतों को गाकर उपस्थित बाराती और घराती को खूब झुमाया। उनके साथ जब झारखंड के प्रसिद्ध गायक सजनी मोर फेम दीपक तिर्की ने सादरी और नागपुरी में गीत गाया तो झारखंडी एहसास संग लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
वर्षों तक चर्चा का विषय रहेगा यह विवाहोत्सव
रामगढ़ की धरती पर पहली बार आयोजित यह विवाह आने वाले कई सालों तक चर्चा का विषय बना रहेगा। जहां 101 बेटियों का सामूहिक विवाह शाही तरीके से संपन्न करया गया ।
समाज जागरूक हो, तो अभावहीन परिवार की बेटियों की भी हो सकती है शाही शादी : मनीष जायसवाल।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि समाज जागरूक हो, तो अभावहीन बेटियों की भी शाही शादी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछली दो बार जब हजारीबाग में उन्होंने ऐसी सामुहिक शादी कराई गरीब बेटियों की भावुक नजरें देखी थीं, तभी सोच लिया था कि आगे भी यह बीड़ा की निरंतरता बनाए रखने का प्रयास करूंगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, हजारीबाग और रामगढ़ जिले की जनता और कलाकार सह सांसद मनोज तिवारी, झारखंड के गायक दीपक तिर्की, कोलकाता से पधारे पंडित जी समेत सभी दान दाताओं का भरपूर सहयोग मिला। एक प्रभावशाली व्यक्ति अगर एक गरीब बेटी की शादी का जिम्मा उठा ले, तो फिर किसी गरीब बेटी के मां-बाप को बेटी की विदाई की फ़िक्र नहीं सताएगी। सबका साथ मिलता रहा, तो हर साल ऐसे ही गरीब कन्याओं के दान के सौभाग्य की जिम्मेवारी वह उठाते रहेंगे ।
कार्यक्रम स्थल पर चाक चौबंद यही सुरक्षा व्यवस्था भी रहा तैनात।
अमूमन शादियों में जहां एक शादी में व्यवस्था में चूक हो जाती है वहीं सांसद सामूहिक विवाह उत्सव में 101 जोड़ों के शादी में एकसाथ 101 दूल्हे का बारात हजारों बारातियों के साथ निकल गया और विवाह स्थल पर करीब एक लाख से अधिक लोग पहुंचे और विधि व्यवस्था सामान्य रही सौहार्दपूर्ण वातावरण में शादी संपन्न हुआ। इसमें सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। 100 से अधिक निजी सुरक्षाकर्मी के अलावे बड़ी संख्या में पुलिस बल के महिला पुरुष जवान तैनात थे। खुद सांसद मनीष जायसवाल और उनके बेटा एवं भाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे ।
BJP कार्यकर्ता, सांसद परिवार, उनकी टीम का रहा सराहनीय योगदान।
सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2026 को संपन्न कराने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद परिवार के हरेक जन और सांसद मनीष जायसवाल की पूरी सांसद प्रतिनिधि एवं शुभचिंतक टीम लगातार जुटी रही। इन सभी का इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा। उत्सव के दौरान आगंतुक बारातियों- शरातियों के साथ अतिथियों के लिए शाकाहारी लज़ीज़ भोजन की भी व्यवस्था सांसद मनीष जायसवाल की ओर से उपलब्ध कराई गई। सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्होंने धन्यवाद दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100


















No comments