FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

राम मेला में आयोजित टुसु पर्व में उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब झूमे दर्शकNews

  झारखंड सरायकेला खरसवां    रिपोर्ट:-बानेश्वर महतो राम मेला में आयोजित टुसु पर्व में उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब झूमे दर्शक सर...


 झारखंड सरायकेला खरसवां 

 रिपोर्ट:-बानेश्वर महतो

राम मेला में आयोजित टुसु पर्व में उमड़ा जनसैलाब,सांस्कृतिक कार्यक्रम पर खूब झूमे दर्शक

सरायकेला/कुकड़ु:- चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सपादा स्थित सुवर्ण रेखा नदी तट पर आयोजित प्राचीनकालीन  राम मेला का उद्घाटन आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, थाना प्रभारी कौशल कुमार,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो,पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा, मेला समिति अध्यक्ष भूतनाथ सिंह मुण्डा आदि ने फीता काट कर किया। मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा रात तक दर्शक में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भीड़ बना रहा। मौके पर मेला समिति द्वारा अतिथियों एवं पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शक जमकर झुमे।सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक झलक पाने को लोग बेताब देखें गए दर्शक। वहीं मेला में तीस चाल्लीस फीट ऊंची चौडल नुमा टुसु आकर्षक का केंद्र रहा, टुसु लाने वाले दलों के द्वारा प्राकृतिक बाध्य यंत्रों के द्वारा नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया।मेला समिति द्वारा टुसु चौडलों लाने वाले दलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया भी किया गया। वहीं पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि राम मेला का एक अलग पहचान व महत्व है, जिससे झारखंड और बंगाल के हजारों लोग उपस्थित होते हैं। उन्होंने लोगों को अपनी संस्कृति को बचाए रखने का अपील किया।
मौके पर जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप प्रमुख मोहम्मद एकराम ,मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह,मेला अध्यक्ष भूतनाथ सिंह,आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार महतो,पूर्व मुखिया तपन सिंह मुण्डा,कमिटी के सदस्य मदन सिंह मुण्डा, बृंदावन प्रामाणिक,शशधर सिंह मुण्डा, गौरांग प्रामाणिक,सिदाम कालीन्दी आदि उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close