FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कुकड़ु प्रखण्ड के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाकाNews

 सरायकेला-खरसावां रिपोर्ट: बानेश्वर महतो झारखंड कुकड़ु प्रखण्ड के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका  सरायकेला/...


 सरायकेला-खरसावां

रिपोर्ट: बानेश्वर महतो झारखंड

कुकड़ु प्रखण्ड के समीप अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने लगाया अस्थायी चेकनाका

 सरायकेला/कुकड़ु: सरायकेला खरसवां जिला के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल के द्वारा ईचागढ़ और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन को रोकने के लिए अस्थायी चेकनाका लगाया गया है।जिसके तहत शुक्रवार को कुकड़ु प्रखंड कार्यकाल के समीप एएसआई सालान लुगुन एवं दल के द्वारा अवैध बालू परिवहन की जांच हेतु चेक नाका पर वाहन जांच किया जा रहा था।मालूम हो कि बीते दिनों ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा शिकायत किया गया था कि अवैध बालू का परिवहन तिरुलडीह से लेकर कुकडू , सिरुम चौक के रास्ते किया जाता है।जिसको रोकने हेतु उपायुक्त सरायकेला खरसावां नितीश कुमार सिंह ने निर्देश दिया है एवं दण्डाधिकारियों की नियुक्ति किया गया है।जिसके बाद से ही कुकड़ु प्रखण्ड परिसर के समीप अवैध बालू,पत्थर आदि परिवहन का जांच किया जा रहा है।जिसको लेकर प्रशासन कि और से कुकडु प्रखंड़ के समीप बेरियर लगाया गया है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close