FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी CHC का हाल बेहाल वायरल वीडियो पर जांच की मांग।

केरेडारी CHC का हाल बेहाल वायरल वीडियो पर जांच की मांग। झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था 'ऑल टाइम लो' पर: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स...

केरेडारी CHC का हाल बेहाल वायरल वीडियो पर जांच की मांग।


झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था 'ऑल टाइम लो' पर: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री पर साधा निशाना


केरेडारी सीएचसी में टॉर्च लाइट में बंध्याकरण ऑपरेशन की घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराएं मंत्री, करें त्वरित कार्रवाई


हजारीबाग झारखंड
Ashok Banty Raj


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर आरोप लगाते हुए इसे "ऑल टाइम लो" स्तर पर बताया है। एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से उसपर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद मनीष जायसवाल ने केरेडारी सीएचसी के एक कथित वीडियो पर गहरी चिंता व्यक्त की जिसमें बंध्याकरण का ऑपरेशन टॉर्च की रोशनी में किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन करने वालों में संभवतः कोई डॉक्टर भी मौजूद नहीं था। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की वर्तमान स्थिति एकदम निचले स्तर पर है और यह पूरी तरह से चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बयानबाजी बंद करने की सलाह दी और उनसे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया। सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को इस वायरल घटना पर जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ तुरंत और अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।

सांसद मनीष जायसवाल ने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के अन्य राज्य विशेषकर बिहार में कथित तौर पर अधिक सक्रिय रहने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने मंत्रिमंडल के दायित्व को कम जबकि कांग्रेस नेता होने के दायित्व को अधिक निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुद्दों पर नेतागिरी करने की बजाय उन्हें झारखंड के साढ़े तीन करोड़ लोगों को असहाय छोड़कर अपने विभाग पर ध्यान देना चाहिए।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग झारखंड 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!