FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

तिरूलडीह पुलिस का अनोखी पहल,फुटबॉल मैच आयोजित कर क्षेत्र को दिए कोई संदेहNews

झारखंड सरायकेला   रिपोर्ट-बानेश्वर महतो   तिरूलडीह पुलिस का अनोखी पहल,फुटबॉल मैच आयोजित कर क्षेत्र को दिए कोई संदेह सरायकेला/कुकड़ु:चांडिल अन...

झारखंड सरायकेला 

 रिपोर्ट-बानेश्वर महतो 

 तिरूलडीह पुलिस का अनोखी पहल,फुटबॉल मैच आयोजित कर क्षेत्र को दिए कोई संदेह

सरायकेला/कुकड़ु:चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के तिरूलडीह पुलिस द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन कर पुलिस पब्लिक संबंध को जहां मजबूत करने का कोशिश किया गया, वहीं सीमावर्ती थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों से खेल के माध्यम से मैत्री पूर्ण व्यवहार कर क्षेत्र में अमन चैन और खिलाड़ियों को प्रेरित करने का पहल किया गया। कुकड़ू के चोकेगाड़ीया फुटबॉल मैदान में ईचागढ एवं तिरूलडीह थाना क्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता में ईचागढ टीम ने तिरूलडीह टीम को दो गोलों दागे वहीं पहले तिरूलडीह के खिलाड़ियों के द्वारा भी एक गोल दागे थे परन्तु ईचागढ़ के टीम द्वारा दो गोल दागने से विजेता बना। वहीं विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। उप मुखिया प्रतिनिधि मनोज मछुआ ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों पड़ोसी थाना के बीच मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस पब्लिक संबंध को मजबूत करने सहित खेल के माध्यम से कइ संदेश देना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि तिरूलडीह पुलिस का यह एक अनोखा पहल है। मौके पर थाना 
प्रभारी अविनाश कुमार, एएसआई रंजीत प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुण्डा, ग्राम प्रधान महादेव सिंह, शांति समिति के सदस्य आदि उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close