प्रखंड भर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस मनाया गया केरेडारी/ अशोक बंटी राज केरेडारी प्रखंड परिसर के अलावे सभ...
प्रखंड भर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस मनाया गया
केरेडारी/ अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड परिसर के अलावे सभी पंचायत सचिवालय में झारखंड स्थापना दिवस वीर जवान को याद कर बड़े धूमधाम से मनाया गया। वही धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की150वीं जयंती के अवसर पर केरेडारी अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ पत्रकार उमेश राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, बीपीओ सुमन कुमार, खुशवंत कुमार सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी के अलावे प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधियों ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। और संयुक्त रूप सैकड़ों की संख्या में आए झारखण्ड आंदोलनकारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कंडाबेर पंचायत सचिवालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस मनाकर झारखण्ड आंदोलनकारी को सम्मानित किया गया।
कंडाबेर पंचायत सचिवालय में मुखिया संघ अध्यक्ष सह कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव, रोजगार सेवक गोवर्धन राम, बीएफटी उमेश कुमार स्वर्णकार उर्फ महेश सोनी उप प्रमुख मुखिया महावीर महतो जेएसपीएल के लीला कुमारी, सहित पंचायत के जनप्रतिनिधियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस मनाकर झारखण्ड आंदोलनकारी धनराज भोक्ता को सम्मानित किया गया। इस दौरान हरि मंडल, सीताराम साहू, गोपाल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
गर्री कलां पंचायत सचिवालय में भी 38 झारखण्ड आंदोलनकारी को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
गर्री कलां पंचायत में भी सचिवालय में मुखिया हितनारायण साव, उप मुखिया कैलाश महतो, पंचायत सचिव दीपक दास, रोजगार सेवक विनोद तिर्की बीएफटी राजु कुमार पंचायत समिति सदस्य राम एकबाल सिंह, प्रतिनिधि चिंतामणि महतो वार्ड सदस्य सहित कई गणमान्य लोगों ने मिल कर भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस मनाकर 38 झारखण्ड आंदोलनकारी को जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
हेवई पंचायत सचिवालय में पंचायत
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखण्ड स्थापना दिवस मनाया।इस दौरान हेवई पंचायत भवन में भी पंचायत सचिव रोहित राज, मुखिया द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बेलतु पंचायत सचिवालय में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाया।
इसी तरह प्रखंड के पंचायत केरेडारी, बारियातु , पचड़ा, जोरदाग , पेटो, बुंडू, मनातू, चट्टीबारियातु, बेंगवरी , सलगा, पांडु, इत्यादि सभी पंचायत में धूमधाम से झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। बता दें भगवान बिरसा मुंडा जी ने स्वतंत्रता संग्राम एवं झारखंड के जल, जंगल, जमीन और राज्य की खनिज संपदा की रक्षा के लिए जो कार्य किए वे हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्त्रोत रहेंगे। उनके बताए मार्गों पर चल कर हम सभी उनके सपनों के झारखंड का निर्माण कर सकते है। इस अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उनके द्वारा किए गए संघर्षों एवं कार्यो को याद किया गया।









No comments