FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

DAV पब्लिक स्कूल में रन फॉर DAV मैराथन का हुआ आयोजन

DAV पब्लिक स्कूल में रन फॉर DAV मैराथन का हुआ आयोजन    टंडवा/चतरा : DAV पब्लिक स्कूल NTPC नॉर्थ करणपुरा, टंडवा के तत्वावधान में   रन फॉर डीए...

DAV पब्लिक स्कूल में रन फॉर DAV मैराथन का हुआ आयोजन 



 टंडवा/चतरा :



DAV पब्लिक स्कूल NTPC नॉर्थ करणपुरा, टंडवा के तत्वावधान में   रन फॉर डीएवी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में कक्षा 7 से 8वीं तक के विद्यार्थी तीन समूहों में शामिल हुए थे। मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि आर के सिन्हा ,प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमार झा , एवं अन्य गणमान्यों  ने  संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन की दूरी  5 किमी तय कीगई थी।


इसमें करीब 100 विद्यार्थी शामिल हुए। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के  समापन पर मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों ने बच्चों के स्वर्णिम भविष्य और स्वास्थ्य के प्रति संदेश प्रेषित किया । मुख्य अतिथि  ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में सद्मार्ग पर चलने  को प्रोत्साहित किया। प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमार झा ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सभी कार्यक्रम खेल शिक्षक कुंदन कुमार सिंह  के निर्देशन में हुआ।


इस कार्यक्रम  में स्वास्थ्य के लिए प्रतिज्ञा भी ली गई जिसे संतोष कुमार मंडल हिंदी शिक्षक ने दिलवाया।कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार, एनटीपीसी और चिकित्सा विभाग की भूमिका सराहनीय रही।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close