FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के लिए हुआ भूमि पूजन संपन्न, ओबी हटाने का कार्य शुरू।

चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के लिए हुआ भूमि पूजन संपन्न, ओबी हटाने का कार्य शुरू।   परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे...

चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के लिए हुआ भूमि पूजन संपन्न, ओबी हटाने का कार्य शुरू।


 परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय लोगों को होगा लाभ। :- मैनेजमेंट डायरेक्टर आर.एस.यादव।


केरेडारी / हजारीबाग 


 केरेडारी : केरेडारी अंतर्गत चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के लिए ओबी और कोल उत्पादन के हेतु भूमि पूजन समारोह आयोजित चट्टीबरियातू के जोरदाग में किया गया। जोरदाग वन भूमि में सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना का कोयला उत्पादन हेतु विधिवत तौर पर भूमि पूजन किया गया। पूजन के ततपश्चात ओबी हटाने का कार्य शुरू किया गया। पूजा में मुख्य तौर पर मैनेजिंग डायरेक्टर के. सवीर्थ रेड्डी , निदेशक के. सात्विक रेड्डी, ईडी सी.वेंकट रेड्डी, सीओओ एम. रामू, जीएम आम्रपाली- चंद्रगुप्त परियोजना के अमरेश कुमार सिंह, एमडीओ जीएम (सुशी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि.) के आर.एस.यादव, एमडीओ मैनेजर सर्वोत्तम यादव, भू-रैयत सह झामुमो नेता मो.आरिफ व अन्य मौजूद थे। वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर ओबी हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। और क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई।

वही मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सीसीएल खुलने से स्थानीय लोगो का विकास होगा व बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा, जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। साथ ही भू-रैयतों से मिल रहे सहयोग व समर्थन की भरपूर सराहना की गई। एवं अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे तमाम भू-रैयतों व ग्रामीणों के अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हमेशा हर संभव प्रयास करते रहेंगे। वही सुश्री इंफ्रा कंपनी के मैनेजमेंट डायरेक्टर आर.एस.यादव ने बताया कि भूमि पूजन के बाद, वन कटाई के कार्य को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे चन्द्रगुप्त कोल परियोजना में कोल उत्पादन का कार्य जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय लोगों को लाभ होगा।


स्थानीय लोगों में उत्साह।


स्थानीय लोगों में इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह है। उनका मानना है कि इस परियोजना से क्षेत्र का विकास होगा और उन्हें रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। भूमि पूजन समारोह में उपस्थित लोगों ने परियोजना की सफलता के लिए कामना की और अपने विचार व्यक्त किए। चन्द्रगुप्त कोल परियोजना से क्षेत्र को कई लाभ होंगे। इस परियोजना से न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में विकास की गति भी बढ़ेगी। परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस दौरान मौके पर मुखिया झरीलाल महतो, पंसस प्रतिनिधि महेंद्र रजक, सुंदर प्रसाद गुप्ता, अनिल माली, प्रेम रंजन पासवान, बिनोद नायक, मनोज गुप्ता, अरुण पासवान, कुलेश्वर महतो, कमलेश पासवान, अजय सोनी, विजय महतो, नरसिंह सिंह,भोला गुप्ता, बैद्यनाथ राणा, कंचन सोनी, रोहित गुप्ता, विवेक सोनी समेत कई लोग मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!