FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मानव जीवन मे पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक-मौन प्रकाश।

मानव जीवन मे पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक-मौन प्रकाश। केरेडारी/हजारीबाग  केरेडारी प्रखण्ड के पतरा कला में वन पर्यावरण मेला सह वृक्षो का रक्षाबं...

मानव जीवन मे पेड़-पौधा लगाना अति आवश्यक-मौन प्रकाश।


केरेडारी/हजारीबाग 


केरेडारी प्रखण्ड के पतरा कला में वन पर्यावरण मेला सह वृक्षो का रक्षाबंधन महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी मौन प्रकाश, पंसस, सह वन समिति के सचिव रामइकबाल सिंह, अध्यक्ष तुलसी महतो, मीनू महतो, जीवलाल प्रजापति, तुलसी महतो, हरिलाल महतो वन अध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने संयुक्त रूप से वृक्ष का रक्षाबंधन किया। साथ ही कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएफओ मौन प्रकाश ने कहा कि वन विभाग जंगल का रक्षा करने के लिए सदैव ततपर है, साथ आम लोगो को पेड़ पौधा के संरक्षित करने की जरूरत है, आगे कहा धरती पर पेड़ पौधे है तो सभी जीव जंतु सुरक्षित है,इसलिए पर्यावरण को सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य बनता है।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंसस इकबाल सिंह ने कहा कि इस गांव के लोग पर्यावरण के प्रति समर्पित है, इस गांव के लोगो को पर्यावरण को सुरक्षा करना कर्तव्य बन गया है। झारखण्ड के विख्यात कृषक मीनू महतो ने कहा कि मानव जीवन व अन्य जीव जंतुओं को संरक्षित करने के लिए पर्यावरण संवर्धन अति आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा वन पर्यावरण से सम्बंधित गीत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन समिति के अध्यक्ष तुलसी महतो ने किया। जबकि संचालन जीवलाल प्रजापति एवं हरिलाल महतो ने किया। मौके पर उपप्रमुख अमेरिका महतो, भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार, भाजपा नेता राजू साव, बिनोद महतो, चरकु महतो, तालेश्वर महतो, निर्मल महतो, बिहारी महतो, सुरेंद्र कुमार, खेमलाल महतो, डालेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close