FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नगदी बरामद

वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नगदी बरामद बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच...

वाहन जाँच अभियान के दौरान बड़ी नगदी बरामद



बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के तहत चेक पोस्ट पर संयुक्त वाहन जाँच अभियान




हजारीबाग झारखंड 


आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर  जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को लगभग 20:30 आठ बज कर 30 मिनट में चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इरटिगा वाहन संख्या जेएच 02बीवी - 0702 को रोककर जाँच की गई।
वाहन की जाँच के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति आकृति कनौजिया, पता- दक्षिण दिल्ली (मोबाइल नंबर- 8505824474) के पास रखे एक सूटकेस से कुल नकद राशि 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये) बरामद हुई। कनौजिया के पास इस नकद राशि के संबंध में कोई संतोषजनक दस्तावेज या औचित्य का प्रमाण नहीं था। पदस्थ वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्टैटिक टीम के दंडाधिकारी केदार साव द्वारा विधिवत तरीके से बरामद नकद राशि को जब्त करते हुए जब्ती सूची तैयार की गई है। मामले की विस्तृत जाँच की जा रही है।

 जब्त की गई वस्तु:


1. आकृति कनौजिया से कुल नकद राशि - 16,50,000/- (सोलह लाख पचास हजार रुपये)।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी:


1. संजय कुमार यादव, अंचल अधिकारी, चौपारण।
2. पुलिस अवर निरीक्षक सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण।
3. सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह, चौपारण थाना।
4. सहायक निरीक्षक बादल कुमार महतो, चौपारण थाना।
5. सशस्त्र बल एवं लाठी बल की टुकड़ी। चुनाव आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरंतर निरीक्षण एवं जाँच अभियान जारी रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close