बारियातु पैक्स का चुनाव संपन्न लगतार दूसरी बार अध्यक्ष बने बुधन साव। केरेडारी केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पैक्स का ...
बारियातु पैक्स का चुनाव संपन्न लगतार दूसरी बार अध्यक्ष बने बुधन साव।
केरेडारी
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरियातू पैक्स का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हो गया। चुनावी प्रक्रिया बड़कागांव सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो के उपस्थिति में संपन्न हो गया। चुनाव में बरियातू पैक्स के लगातार दूसरी बार बुधन साव अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वही कार्यकारिणी सदस्य में अयोध्या यादव, कृष्ण कुमार सिंह, नाजीर मोहम्मद, अजीज मियाँ, मदन कुमार साव, दीपक कुमार, बेबी देवी, बेबी कुमारी, नेहा कुमारी, समा परवीन उनके नाम के सामने अंकित पद के लिए 10 अक्टूबर 2025 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें सहकारिता प्रसार पदाधिकारी बड़कागाँव सह निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई दिया। इसके पश्चात पैक्स लिमिटेड सदस्यों के द्वारा समिति मुख्यालय में नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष बुधन साव के अध्यक्षता में विशेष आम सभा का आयोजन किया गया। आमसभा में निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो, कराली पैक्स अध्यक्ष बब्लू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य के अलावे मतदाता एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। सरकार द्वारा पैक्स को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिनका निर्वहन वह किसानों के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पैक्स अब केवल खाद-बीज वितरण तक सीमित नहीं रह गया है। बल्कि यह किसानों के समग्र विकास में एक सशक्त माध्यम बन चुका है। बता दें
हजारीबाग ज्ञापांक 439 दिनांक 22 अगस्त 2025 के आलोक में बारियातु प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड केरेडारी के प्रबंधकारिणी झारखंड समिति के गठन हेतु झारखण्ड सहकारी समिति नियमावली 1959 धारा 21 के अन्तर्गत चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान बारियातु, गर्री खुर्द, पांडेपुर कलां खुर्द, देवरिया कलां खुर्द के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments