FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC केरेडारी और चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर का दौरा किया।

NTPC केरेडारी और चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर का दौरा किया। केरेडारी हजारीबाग  केरेडारी :-  CISF के आई...

NTPC केरेडारी और चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजनाओं में सीआईएसएफ के आईजी अमित माथुर का दौरा किया।


केरेडारी हजारीबाग 


केरेडारी :-  CISF के आईजी अमित माथुर (मुख्यालय पटना) ने शुक्रवार को एनटीपीसी की केरेडारी और चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजनाओं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों परियोजनाओं के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। एनटीपीसी प्रबंधन ने उनका भव्य स्वागत किया। एनटीपीसी की ओर से बताया गया कि यह दौरा मुख्य रूप से परियोजना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और आवश्यक सीआईएसएफ जवानों की संख्या का आकलन करने के लिए किया गया था। जल्द ही दोनों खदानों में सीआईएसएफ बल की तैनाती कर श्रमिकों और परियोजना की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा।गौरतलब है कि परियोजना क्षेत्रों में समय-समय पर असामाजिक तत्वों द्वारा फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं होती रही हैं। इससे जहां कर्मचारियों में भय का माहौल रहता है, वहीं खनन और प्रेषण कार्य भी बाधित होते रहे हैं।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close