FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कर्म योगी अभियान के तहत प्रखंड सभागार में कार्यशाला का आयोजन।

कर्म योगी अभियान के तहत केरेडारी प्रखंड सभागार में कार्यशाला का आयोजन। केरेडारी /हजारीबाग  केरेडारी भारत सरकार की जनजातीय विकास मंत्रालय द्व...

कर्म योगी अभियान के तहत केरेडारी प्रखंड सभागार में कार्यशाला का आयोजन।


केरेडारी /हजारीबाग 


केरेडारी भारत सरकार की जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा कर्म योगी अभियान के तहत केरेडारी प्रखंड के सभागार में दिन शुक्रवार को कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रखंड विकाश पदाधिकारी विवेक कुमार  ने की। वही कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विवेक कुमार, सीएसओ, मास्टर प्रशिक्षक पदाधिकारी दीपक यादव, वन रक्षक महिला पर्यवेक्षक उषा प्रसाद, कल्याण विभाग पदाधिकारी प्रशांत कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि कर्म योगी अभियान भारत सरकार के जनजातीय विकास मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को विकास से जोड़ना ,वैसे आदिवासी जो आज भी विकास से काफी पीछे चल रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल ,पशुपालन, प्रखंड कृषि विभाग ,एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया जाना है। प्रशिक्षक दीपक यादव एवं महिला पर्यवेक्षक उषा प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम को तीन भागों में विभाजित किया गया है. यह कार्य आदि कर्म योगी सहयोगी एक टीम वर्क की तरह करेंगे. इसमें साथ विभाग को समन्वय स्थापित कर आदिवासी के साथ-साथ जरूरतमंदों को सहयोग एवं मदद पहुंचाना है।
इस दौरान प्रखंड आपूर्ति विभाग पदाधिकारी रवि राजा, बीपीओ सुमन कुमार शर्मा, जनसेवक तैयब अंसारी जल सहित दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, पताल पंचायत मुखिया नेहा लकड़ा, बुंडू मुखिया तुलसी महतो, के अलावे जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close