NTPC नॉर्थ करणपुरा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया Tandwa Chatra स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करण...
NTPC नॉर्थ करणपुरा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया
Tandwa Chatra
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा राहम गांव के बाजार टांड़ में एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। नाटक में मनोरंजक तरीके से यह संदेश दिया गया कि साफ-सफाई कैसे हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, कचरे का सही निपटान क्यों जरूरी है और स्वच्छ वातावरण से समाज को क्या लाभ मिलता है।
NTPC नॉर्थ करणपुरा अपनी परियोजनाओं के साथ-साथ आस-पास के गांवों के समग्र विकास और जागरूकता के लिए लगातार प्रयासरत है। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि संस्था केवल बिजली उत्पादन ही नहीं बल्कि समाज के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए भी समर्पित है।
ब्यूरो रिपोर्ट चतरा झारखंड
Ashok Banty Raj - 9835533100





No comments