कंडाबेर के वाहन मालिकों ने विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया । मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द...
कंडाबेर के वाहन मालिकों ने विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव ने मेला मंच को फिता काटकर किया उद्घाटन।
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंडाबेर के लक्ष्मी मंदिर (साप्ताहिक हॉट) बजार टांड़ स्थित विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लक्ष्मी मंदिर परिसर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियाँ स्थापित की गई। जिसमें गांव के वाहन मालिकों के द्वारा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा के पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। और रात्रि में स्टेज शो में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। वही 18 सितम्बर को भव्य रूप से पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पूरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा। गांव के समस्त वाहन मालिकों ने परंपरागत पूजा विधि विधान से पुरोहित बाबा के माध्यम से अपनी भक्ति व्यक्त की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव मेला में शामिल हुए।

इसके पूर्व में बाबा विश्वकर्मा पूजा स्थल पर पूर्व मंत्री श्री साव ने माथा टेका और भगवान विश्वकर्मा से पारिवारिक सुख शांति समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। और समस्त क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। श्री साव को ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया। पंचायत मुखिया दिनेश साव के अवाले पूजा समिति के सभी सदस्य ने पूर्व मंत्री को भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया दिनेश साव, बेलतु मुखिया जितनी देवी एवं पुजा समिति के सदस्य मौजूद थे। वही मंच में पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम बाबा विश्वकर्मा जी के श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में सभी को जागरूकता होने की जरूरत है। आगे कहा कंपनी शासन के साथ शोषण भी कर रही हैं। इसलिए एक साथ रह कर कंपनी से हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना होगा। तभी जनकल्याण हो सकता है। इस दौरान पूजा समिति के सदस्य में अध्यक्ष रामचंद्र साव, सचिव अंकित राज, कोषाध्यक्ष महेंद्र साव, संयोजक पंचायत मुखिया दिनेश साव, मंच संचालन सुरेश राम, संरक्षक चौलेश्वर साव, संगठन मंत्री जगदीश भगत, सांस्कृतिक मंत्री राजेश साव, करम साव, जुलूस प्रभारी विकाश साव, वही उपाध्यक्ष लोकेश साव, संयुक्त सचिव मुन्ना राणा , उपकोषाध्यक्ष मोहन साव, उप संगठन मंत्री पंकज साव, उप संचालन राकेश कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहें। और मेला उत्सव की देखरेख की। वही मौजूद ग्रामीणों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। यह पूजा ईश्वर की सृजन, निर्माण, वास्तुकला, शिल्पकला, औजार एवं वाहनों समेत समस्त सांसारिक वस्तुओं के सृजनहार और संरक्षक भगवान विश्वकर्मा की पूजा इसके अतिरिक्त, गुरगुटिया शिव मंदिर सह हनुमान मंदिर परिसर , बारियातु के पिपल चौक पांडेपुर चौक में भी बाबा विश्वकर्मा जी का पूजा अर्चना किया गया। सभी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान विश्वकर्मा से पारिवारिक सुख शांति समृद्धि और क्षेत्र की उन्नति की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments