FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC चट्टी बरियातु परियोजना ने मनाया पर्यावरण दिवस।

NTPC चट्टी बरियातु परियोजना ने मनाया पर्यावरण दिवस। केरेडारी / हजारीबाग NTPC चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 5 जून 2025 को विश्व पर्या...

NTPC चट्टी बरियातु परियोजना ने मनाया पर्यावरण दिवस।

केरेडारी / हजारीबाग


NTPC चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने सभी को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण-मुक्त वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई। अपने सम्बोधन में उन्होने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और उसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला। परियोजना ने कुल 400 वृक्षारोपण भी अपने परिसर मे कराया ।नवीन गुप्ता द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार करें और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार व्यवहार अपनाएं। इस अवसर पर एनटीपीसी चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ये प्रतियोगिताएं कर्मचारियों, उनके परिजनों, सहयोगी संस्थाओं के बीच आयोजित की गई थीं। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!