* योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है-डॉ. वाचस्पति* *प्रतिदिन योग करने से तनाव कम होता है-डॉ. वाचस्पति* बारा प्रयागराज। शनिवार को देशभर म...
*योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है-डॉ. वाचस्पति*
*प्रतिदिन योग करने से तनाव कम होता है-डॉ. वाचस्पति*
बारा प्रयागराज। शनिवार को देशभर में ग्यारहवीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" की थीम पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस थीम की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से की थी। क्षेत्रीय विधायक डॉ. वाचस्पति ने योग दिवस के अवसर पर कहा कि, योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है। यह हमें स्वस्थ, शांत और खुश रहने की दिशा में प्रेरित करता है। प्रतिदिन योग करने से तनाव में कमी आती है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर भी मजबूत बनता है। योग से हम अपने शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रख सकते हैं। यह शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक प्रभाव डालता है। श्री वाचस्पति ने यह भी कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना आज की जीवनशैली के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। वहीं विधायक के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि, योग की सहायता से हम शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। नियमित योग अभ्यास करने से शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों के बीच योग के महत्व को बढ़ावा देना और उन्हें इसके प्रति जागरूक करना है। योग न केवल तनाव को दूर करता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है
संवाददाता
विजय कुमार मिश्रा
No comments