FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक में जिलाधिकारी से महिलाओं को जागरूक करने की मांगNews

  हाथरस    संवाददाता विकास चौहान   आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक में जिलाधिकारी से महिलाओं को जागरूक करने की मांग हाथरस आदर्श महि...



 हाथरस 

 संवाददाता विकास चौहान  

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक में जिलाधिकारी से महिलाओं को जागरूक करने की मांग

हाथरस आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने की। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी से मांग की उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वचनबद्ध है। संस्था की महिला पदाधिकारियों ने मांग की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिले स्तर पर जागरूक होना बहुत जरूरी है।जिससे महिलाओं की बेरोजगारी की समस्या व महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके। जिसको लेकर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के नेतृत्व में संस्था की महिला पदाधिकारियों ने मांग की। मांग करने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से राखी देवी, पूनम देवी, ममता देवी, ऊषा देवी, श्यामो देवी, पूनम वर्मा, प्रियंका, नेहा कुमारी, पिंकी देवी, कृष्णा देवी, हेमलता, आरुषि सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close