FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग ने किया वृक्षारोपण,

विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग ने किया वृक्षारोपण, कर्मचारियों ने ली प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ। Hazaribagh/Jharkhand  हजारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग ने किया वृक्षारोपण,


कर्मचारियों ने ली प्लास्टिक मुक्त जीवन की शपथ।


Hazaribagh/Jharkhand 



हजारीबाग : 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड (Thriveni Sainik Mining Pvt. Ltd.) ने आज पकरी बरवाडीह कोल माइंस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना" को प्रमुखता देते हुए, कंपनी ने न केवल बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया, बल्कि प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कंपनी के प्रत्येक कर्मचारी द्वारा एक पौधा लगाना रहा, जिसके परिणामस्वरूप कुल 6000 से अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। यह पहल पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में एक सशक्त और जमीनी स्तर का कदम था। पौधारोपण का कार्य माइंस क्षेत्र के आसपास के विशेष रूप से चयनित स्थानों जैसे नवनिर्मित सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर परिसर और पहले बंजर रहे क्षेत्रों में किया गया, जहाँ हरित आवरण की अत्यधिक आवश्यकता थी।

इस अवसर पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी , मानव संसाधन विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक, जीएम प्लानिंग, सीनियर जीएम क्लाइंट एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट, पर्यावरण विभाग के प्रमुख , सुरक्षा विभाग के प्रमुख सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

सीईओ कोल माइनिंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की गहरी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, "त्रिवेणी सैनिक प्रबंधन पर्यावरण के संरक्षण के प्रति सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम समझते हैं कि सतत विकास तभी संभव है जब हम अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करें और पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करें। कोयला उत्पादन जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में कार्य करते हुए भी हमने यह सिद्ध किया है कि विकास और पर्यावरणीय स्थिरता साथ-साथ चल सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति" की वैश्विक थीम को अपनाते हुए हमने आज अपने सभी कर्मचारी भाइयों के साथ न केवल एक पौधा लगाया, बल्कि एक हरित भविष्य का बीज भी बोया है। हर पौधा एक वचन है – शुद्ध वायु, स्थिर जलवायु और जैव विविधता के प्रति हमारी निष्ठा का। प्लास्टिक से मुक्ति केवल एक आदत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर पृथ्वी देने का प्रण है।" उन्होंने बताया कि टीएसएमपीएल ने पिछले वर्ष 270,000 से अधिक पौधे लगाए थे और इस संख्या को हर वर्ष बढ़ाने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कर्मचारियों से उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरणीय चेतना का प्रसार करने और "जब आप एक जूट बैग उठाते हैं, तो आप नदियों, खेतों और ज़मीन से प्लास्टिक का बोझ कम करते हैं" का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कर्मचारियों को कंपनी की ओर से एक-एक इको-फ्रेंडली जूट बैग भेंट किया गया, जो प्लास्टिक के विकल्प के रूप में एक स्थायी संदेश था। इसके बाद मानव संसाधन विभाग के प्रमुख के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे, अपने घर और कार्यालय में प्लास्टिक कचरे को अलग करके उसका पुनर्चक्रण सुनिश्चित करेंगे, और अपने आस-पास के लोगों को भी इस अभियान से जोड़कर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाएंगे।

यह आयोजन त्रिवेणी सैनिक माइनिंग की हरित सोच और जिम्मेदारीपूर्ण उद्योग नीति का परिचायक था। कंपनी का उद्देश्य न केवल खदान क्षेत्र को हरित बनाना है, बल्कि उसके आसपास के ग्रामीण और जैविक परिदृश्य को भी स्थायी रूप से समृद्ध करना है। यह पहल कंपनी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close