FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

प्रखंड सह अंचल सभागार में आम उत्सव-सह- बागवानी मेला का आयोजन।

प्रखंड सह अंचल सभागार में आम उत्सव-सह- बागवानी मेला का आयोजन। केरेडारी /हजारीबाग केरेडारी प्रखंड सह अंचल सभागार में आम उत्सव-सह- बागवानी म...

प्रखंड सह अंचल सभागार में आम उत्सव-सह- बागवानी मेला का आयोजन।


केरेडारी /हजारीबाग


केरेडारी प्रखंड सह अंचल सभागार में आम उत्सव-सह- बागवानी मेला का आयोजन। इस कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार एवं संचालन पंचायत सचिव रोहित राज ने किया। इस दौरान अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल, प्रखंड कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार शर्मा प्रमुख सुनीता देवी, मुख्य संघ अध्यक्ष दिनेश साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सहित कई गणमाण लोग उपस्थित होकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।

जिला ग्रामीण विकास शाखा के आलोक में  (बीएचजीवें) अन्तर्गत किए गए फलदार वृक्षारोपन से उत्पादित फलों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से योजना को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दिन शनिवार को प्रखण्ड सभागार में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से लोग पहुंचे इस दौरान हैं गांव कोजिया  के लाभुक सुषमा जोहानी ने कहा सरकार के योजना से मैं आम बागवानी योजना लिया और मैं सफल रही हूं। अभी आम बजार में बेच सकती हूं, अभी मै महुआ का अचार एवं लड्डू बनाना शुरू किया हूं। जो बहुत फायदेमंद हैं। 


आम में अम्रपाली लंगड़ा, जैसे कई प्रकार के आम के नस्ल थें। मौके पर उप प्रमुख अमेरिका महतो, शेर सिंह, चंद्रिका रजक, मुखिया हितनारायण साव, जितनी देवी, मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, अमित दुबे, पंचायत समिती सदस्य मंजू देवी, इकबाल सिंह, प्रेमचंद पासवान, पंचायत सचिव रजनी कुमारी, सोमनाथ महतो, दीपक कुमार, बृजकिशोर महतो, बीएफटी उमेश कुमार स्वर्णकार, प्रखण्ड के रोजगार सेवक, बीएफटी सहित लाभुकों में जागेश्वर साव बारियातू , सुषमा जोहानी कोजीया, नारायण तिवारी कराली, रामबीर महतो कुठान, प्रदीप महतो कोदवे, महादेव सिंह जमीरा, मुटुक त्रिकी बटुका, योगिता देवी पेटो, विश्वनाथ महतो पतरा कलां, चंद्रदेव साव हवाई सहित कई ग्रामीण मेला में उपस्थित थे।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj -9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close