FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्राNews

 * ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में उमड़ा रामपुर, शान से लहराया तिरंगा* * भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकाली गई भ...

 *ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में उमड़ा रामपुर, शान से लहराया तिरंगा*



*भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*

*आंबेडकर पार्क से लेकर गांधी समाधि तक रही देशभक्ति नारों और गीतों की गूंज*


रामपुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रामपुर सेना के सम्मान में उमड़ पड़ा। लोग हाथों में तिरंग थामकर शान से लहराते रहे, तो विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। देशभक्ति नारों और गीतों की गूंज के साथ ही माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।
पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर न सिर्फ आतंकी ठिकानों को तहस-नहस किया, बल्कि पराक्रम और शौर्य की ऐसी मिसाल पेश की, जिसमें बिना किसी नुकसान के पाकिस्तान को सबक सिखाया। जिसके बाद शनिवार को भाजपा के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ आंबेडकर पार्क से हुआ। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रामपुर के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, शहर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व विधायक शिवबहादुर सक्सेना, ज्वालाप्रसाद गंगवार, बीना भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार यात्रा के साथ हाथों में तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। उनके पीछे था पूरा रामपुर। हजारों लोग हाथों में तिरंगा थामकर आगे बढ़ रहे थे, 


तिरंगा मे सैकड़ों लोगों ने 1100 फीट लंबा तिरंगा पकड़ रखा था। इस बीच यात्रा कचहरी चौराहे पर पहुंची, तो वैश्य समाज की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। इसके बाद स्टार चौराहा, राजकीय मुर्तजा इंटर कालेज के सामने और गांधी समाधि पर व्यापारियों और सर्राफा कारोबारियों ने यात्रा का स्वागत किया। महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि के साथ ही तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। 

-ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अदम्य साहस और रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। हमारे देश के वीर जवानों ने आतंकी मुल्क को सबक ही नहीं सिखाया, बल्कि भविष्य के लिए भी लकीर खींच दी। यदि भविष्य में भी किसी ने भारत पर बुरी नजर रखी, तो इसी तरह से जवाब दिया जाएगा।मुख्तार अब्बास नकवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
-ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य ऑपरेशन ही नहीं था, बल्कि पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना। आतंकवादियों और उनके आकाओं को भी एहसास हो गया होगा कि ये नया भारत है। ऑपरेशन में शामिल सभी वीर जवानों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।जेपीएस राठौर, सहकारिता मंत्री, उत्तर प्रदेश

-ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अनुशासन, तकनीकि श्रेष्ठता, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्रप्रेम का जीवंत उदाहरण है। इस ऑपरेशन में हमारे वीर जवानों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा को साबित भी किया। सेना के प्रति हमारा सम्मान है।आकाश सक्सेना, विधायक, रामपुर नगर।

-ऑपरेशन सिंदूर को हमारी सेना ने जिस कौशल और पराक्रम के साथ अंजाम दिया, वह विश्व के लिए उदाहरण है। आतंकवाद के प्रति भारत की जीरों टॉलरेंस की नीति ने यह सिद्ध कर दिया कि आतंकी दुनिया में कहीं छुप जाएं, वह सुरक्षित नहीं रह सकते। भविष्य में भी आतंकवाद के खिलाफ भारत का यही रूख रहेगा। हरीश गंगवार, जिलाध्यक्ष, भाजपा, रामपुर
*मुसलमानों ने तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर दिया एकजुटता का संदेश*
रामपुर शहर में निकाली गई तिरंगा यात्रा कई मायनों में अहम थी। इसमें भी सबसे बड़ी बात मुस्लिम समुदाय की भागीदारी रही। जिस तरह से शहर विधायक आकाश सक्सेना के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग इस यात्रा में शामिल रहे, उससे एक संदेश स्पष्ट है कि देश के लिए सभी एकजुट हैं
रामपुर तिरंगा यात्रा में जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा, पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी,पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, राज्य महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, जिला पंचातय अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, बिना भारद्वाज, काशीराम, युसूफ अली, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, कुलवंत औलख, मोहित सैनी, बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, पूर्व अध्यक्ष हंसराज पप्पू, अभय गुप्ता, सुरेश गंगवार, सुभाष भटनागर , जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी, जगपाल यादव, संजय चौधरी, प्रेम शंकर पांडे, अनुज सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, अवधेश शर्मा, अमित दिवाकर, आशीष गुप्ता, आकाश सक्सेना, दीपक गुप्ता, फसाहत अली खां शानू, समी खां, महेश सागर, शाहजेब खां, अजय बाबू गंगवार, कुंवर बहादुर राजपूत, मदन सिंह चौहान, अनुज भारद्वाज, विक्की वाल्मीकि, महेंद्र सैनी, राजकुमार चौहान, पारुल अग्रवाल, शकुंतला लोधी, लक्ष्मी सैनी, संजय पाठक, हेमा रानी, विकास दीक्षित, राजू शर्मा, प्रदीप गुप्ता , ऋषि पांडे, वसीम खान, चेतन मौर्य, अर्जित सक्सेना, अनु सक्सेना, राजू सुमन, कमल लोधी, भव्य उप्पल, रवि रोहिल्ला, सुखदेव चीमा, इंद्रजीत यदुवंशी, वीरपाल पाल, ममता अत्री, आंगनलाल लोधी, ओम प्रकाश सैनी, देवेंद्र दिवाकर , रोहित सैनी, योगेश जाम, राज यादव, लखन राजपूत, अजीत गौतम , धर्मवीर यादव, विशाल यादव, अमित चंद्र, प्रशांत पंडित, आशु गुप्ता, श्रेयांश भारद्वाज , तुषार शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

 संवाददाता 

          शंकर सिंह

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close