FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

उपायुक्त नैन्सी सहाय का तबादला, हजारीबाग के शशि प्रकाश सिंह बने नए उपायुक्त।

उपायुक्त नैन्सी सहाय का तबादला, हजारीबाग के शशि प्रकाश सिंह बने नए उपायुक्त। Hazaribagh/Jharkhand   हज़ारीबाग:-  राज्य सरकार के अपर सचिव विन...

उपायुक्त नैन्सी सहाय का तबादला, हजारीबाग के शशि प्रकाश सिंह बने नए उपायुक्त।


Hazaribagh/Jharkhand 


हज़ारीबाग:-  राज्य सरकार के अपर सचिव विनोद कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हजारीबाग की उपायुक्त नैन्सी सहाय का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह को हज़ारीबाग का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। हज़ारीबाग जिला प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।

नैन्सी सहाय का हज़ारीबाग में कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता, कोविड-19 प्रबंधन, सड़क सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए। जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता ने उन्हें एक जनप्रिय अधिकारी के रूप में स्थापित किया।वहीं, नवपदस्थापित उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एक अनुभवी और कुशल प्रशासक माने जाते हैं। और बोकारो के रहने वाले हैं। पूर्व में विभिन्न जिलों एवं विभागों में प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। हज़ारीबाग में उनके आगमन से जिले के प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की संभावना जताई जा रही है।जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नैन्सी सहाय के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, हज़ारीबाग के नये उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में जिले को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close