किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन की, नारेबाजी # राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप अधिकारी को सौंप कर समस्याओं के न...
किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन की, नारेबाजी # राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उप अधिकारी को सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की उठाई मांग
कन्नौज (एसएनबी) किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिले के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंप कर सभी प्रकार की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है
शुक्रवार को जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान जिला मुख्यालय पर पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि देश का किसान अपनी फसलों के वाजिव भाव के साथ गारंटी कानून की मांग सहित तमाम समस्याओं से जूझ रहा है शासन व प्रशासन किसानों का कर्ज माफ करें नाली चक रोड चारागाह से अवैध कब्जे हटाए जाए विद्युत कटौती को रोका जाए एवं नियमितीकरण किया जाए नकली की नाशक दावों पर शासन प्रशासन रोग लगाए किसानों को पुलिस उत्पीड़न बंद किया जाए खतौनियों का दुरुस्ती करण किया जाए किसान नेताओं सहित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ कुसुम चौहान ने कहा कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण न किया गया हाईकमान के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुसुम चौहान सुरेश यादव जिला सचिव ठाकुर धर्मेंद्र सिंह राजपूत राहुल कुमार सत्यम प्रजापति अखिल फारुकी कुशल पाल सिंह डॉक्टर साजिद हुसैन मारूफ खान शबनूर खान अनुज प्रताप सिंह राम प्रकाश रोहित राजपूत उपेंद्र राजपूत आदि सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे
फोटो परिचय कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपते जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह
samvaddata
Raju Khan
No comments