पन्ना, मध्य प्रदेश: शाहनगर थाना क्षेत्र के तिंदुनी गांव में होली की रात एक 50 वर्षीय शिक्षक, रामनरेश प्रजापति, की उनके निर्माणाधीन मकान में...


पन्ना, मध्य प्रदेश: शाहनगर थाना क्षेत्र के तिंदुनी गांव में होली की रात एक 50 वर्षीय शिक्षक, रामनरेश प्रजापति, की उनके निर्माणाधीन मकान में सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई।
रामनरेश शहपुरा प्राथमिक शाला में पदस्थ थे और होली के दिन ड्यूटी के बाद शाम को घर लौटे थे। रात में वे निर्माणाधीन मकान में निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य पुराने घर में थे। रात में अज्ञात हमलावर ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सुबह परिजनों ने उनकी रक्तरंजित लाश देखी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया।
मृतक के पुत्र भोलेनाथ प्रजापति ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।
report Dr. Imran Khan
No comments