FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

महा रामनवमी और ईद पर्व को लेकर केरेडारी थाना में शांति समिति की बैठक।

  महा रामनवमी और ईद पर्व को लेकर केरेडारी  थाना में शांति समिति की बैठक।   अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वाले प...


 महा रामनवमी और ईद पर्व को लेकर केरेडारी  थाना में शांति समिति की बैठक।


 अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियम का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। :- थाना प्रभारी विवेक कुमार


केरेडारी 


केरेडारी :- शांति और शौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी और ईद मनाने को लेकर केरेडारी थाना परिसर में शान्ति समिति की विशेष बैठक किया गया। अंचल अधिकारी रामरतन कुमार वर्णवाल एवं संचालन केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने किया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल एवं संचालन केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने किया।

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी के साथ-साथ दोनों धर्मों के बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों ने पूजा समितियों, अखाड़ों के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों से रामनवमी पूजा के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश करने की अपील की। साथ ही आपसी सौहार्द के साथ रामनवमी पूजा व ईद पर्व मनाने की अपील की। दोनों समुदाय के लोगों ने आश्वस्त किया की हमलोग मिल जुल कर गंगा जमुनी तहजीब को जीवित रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी और ईद के पर्व को मनाएंगे। मौके पर  अध्यक्षता कर रहे सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा की मिल जुल कर त्योहार को मनाएं। सोशल मीडिया में किसी भी तरह का अपमान जनक या दूसरे धर्म को ठेस पहुंचाने वाला पोस्ट या कोई अफवाह फैलता है तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी  कानूनी करवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार जुलूस में अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित मार्गों से ही जुलूस को ले जाएं। नियम का उल्लंघन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्त त्योहार मनाएं। बैठक में पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश साव शमीम मियां सलामत अंसारी आशेश्वर यादव समेत अन्य ने संबोधित किया।

मौके पर  S I टिंकू कुमार, JLKM के बड़कागांव विधानसभा प्रभारी बालेश्वर कुमार, BJP नेता कर्मचारी साव, केरेडारी भाजपा मंडल महामंत्री नरेश कुमार महतो, तापेश्वर साव, झरीलाल महतो,सलगा मुखिया पार्वती देवी केरेडारी मुखिया पति बैजनाथ महतो, सुरेश साव, राम स्वरूप ओझा,देवनारायण राणा केरेडारी उतरी भाग जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि निरंजन साव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!