FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजनNews

 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन मानीमऊ (कन्नौज)   रिपोर्ट:-अवनीश चंद्र तिवारी "छोटे"  बाल ...

 बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन



मानीमऊ (कन्नौज) 

 रिपोर्ट:-अवनीश चंद्र तिवारी "छोटे" 

बाल दिवस के अवसर पर मानीमऊ स्थित तारा देवी इंटर कॉलेज, पहलवानगंज, मोचीपुर रोड में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्राची गुप्ता शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों, बाल अधिकारों तथा बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने और इस सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि प्राची गुप्ता ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, शिक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। बालिकाओं को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस आयोजन को सफल बनाने में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में महिला कल्याण विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम का विशेष योगदान रहा।

इस मौके पर डीएमसी श्रीमती प्रतिमा, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अनुपम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तौसीफ अहमद, सखी वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर विनीता कुमारी, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी अनामिका दुबे, नमिता कटियार एवं किरण की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत बनाने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित भविष्य उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!