गया नगर के सफाई कर्मचारियों को वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने किया सम्मानित, अपर नगर आयुक्त सहित कई गण्यमान्य रहे मौजूद गया नगर निगम के वार...
गया नगर के सफाई कर्मचारियों को वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने किया सम्मानित, अपर नगर आयुक्त सहित कई गण्यमान्य रहे मौजूद गया नगर निगम के वार्ड नं 20 के पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। बुधवार को आजाद पार्क में आयोजित इस सम्मान समारोह में अपर नगर आयुक्त शिवनाथ ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। इसके अलावा निगम के स्वच्छता अभियान से जुड़े अभियंता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों का ही बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ गया, सुंदर गया’ इन्हीं कर्मचारियों के बल पर संभव है। स्वच्छता रैंकिंग में गया नगर निगम इन्हीं के भरोसे अव्वल रहता है। श्री कुमार ने बताया कि इन कर्मचारियों का सम्मान देने के पीछे उनका कोई राजनैतिक उद्देश्य नहीं बल्कि यह सामाजिक दायित्व है कि इनका हम सम्मान करते हैं। इस मौके पर सभी कर्मचारियों में महिला कर्मियों को वस्त्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारी विभिन्न वार्ड एवं सड़कों की सफाई करने वाले थे।
पार्षद धर्मेंद्र कुमार द्वारा यह नेक कार्य कई वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसको लेकर सफाई से जुड़े अधिकारी, पदाधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी भी खुले तौर पर इस नेक काम के लिए सराहना की!
report
ved raj
No comments