FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कल देर संध्या माननीय मंत्री सहकारिता विभाग सह वन विभाग डॉ प्रेम कुमार News

  कल देर संध्या माननीय मंत्री सहकारिता विभाग सह वन विभाग डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्याग...

 

कल देर संध्या माननीय मंत्री सहकारिता विभाग सह वन विभाग डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती, नगर आयुक्त कुमार अनुराग सहित अन्य संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ गया जिले में विकास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से फल्गु नदी को आस्था के तौर पर पूरी तरह स्वच्छ रखने के उद्देश्य से विशेष पहल करने को कहा है।
     माननीय मंत्री ने कहा कि फल्गु नदी की पवित्रता को देखते हुए फल्गु नदी को स्वच्छ रखने के लिए जिला प्रशासन नगर निगम एवं आम जनता अलग-अलग स्वच्छता अभियान चलाए एवं नदी को पूरी तरह स्वच्छ रखने का कार्य करें। फल्गु नदी की माता को देखते हुए और उसे आस्था को बनाए रखने के लिए पुरी शुद्धता एवं सस्ता को बरकरार रखना होगा नदी के किसी भी छोड़ पर या किसी भी किनारे पर कहीं भी कोई गंदा पानी प्रवाहित नहीं हो इसके लिए नगर निगम विशेष अभियान चलाएं साथ ही नदी के किसी भी छोर पर कोई कूड़ा कचरा ना फेके, नदी को पूरी तरह स्वच्छ रखें, इसे सुनिश्चित करवाये। आमजनों को इसके लिए जागरूक करवाये।
     माननीय मंत्री ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि फल्गु नदी में जिस स्थान पर भी सीवरेज एव एसटीपी का निर्माण करवाना है, उसके लिये विभाग से समन्वयन कर तेजी से पूर्ण करवाये, ताकि नदी पूरी तरह निर्मल रहे। 
    उन्होंने कहा कि नदी में कहीं भी कोई कूड़ा/ मकान का मालवा नही फेके, इसके लिये जागरूकता टीम बनाये और लगातार फल्गु की महत्ता एव शुद्धता पवित्रता संबंधित लोगो को जागरूक करें। माननीय मंत्री ने भी आम जनो से अपील किया है कि फल्गु नदी काफी पवित्र नदी है यहां भगवान श्री राम स्वयं अपने पिता की पिंडदान करने आए थे इसके अलावा इस वर्ष पितृपक्ष मेला के दौरान 22 लाख के आसपास तीर्थयात्री आए थे तथा हर वर्ष लाखों लाख की संख्या में तीर्थयात्री पिंडदान करने आते हैं। उसकी महत्ता को देखते हुए नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। यह नदी आपकी ही नदी है, इसे अपना नदी समझे। उसे बिल्कुल भी दूषित नहीं करें।
   इसके पश्चात उन्होंने विधि व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में बैठक करते हुए कहा कि हाल के दिनों में जिले में कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, उस पर पुलिस प्रशासन काफी मुस्तादी से कार्य किया है, आगे भी और पूरी तेजी लाकर अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा लगातार अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है। हाल के दिनों में जिले में बड़े-बड़े आयोजन हुए हैं जिसे बड़े चैलेंजिंग के रूप में पुलिस उसे सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। विशेष कर पितृपक्ष मेला में बड़े पैमाने पर तीर्थयात्री गया जी आए थे और बिना किसी घटना घटे सभी पिंदानी अपने घर को लौटे हैं, इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना गया जिले के जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की अहम भूमिका रही है, जो इतनी बड़ी चुनौतियों को काफी सफलतापूर्वक निष्पादन किया है।
   बैठक में जिला वन पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Repoter 
       ved raj

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!