मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर एवं पतरा खूर्द देवी मण्डप में शारदीय नवरात्रि शुरू केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में निकाले गए कलश...
मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर एवं पतरा खूर्द देवी मण्डप में शारदीय नवरात्रि शुरू
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में निकाले गए कलश यात्रा में शामिल हुई विधायक अंबा प्रसाद
पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव माता रानी के दरबार में माता टेक कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि का लिया आशीर्वाद।
केरेडारी /हजारीबाग
News 24 First Express
हजारीबाग जिला के केरेडारी एवं प्रखंड बड़कागांव मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर माता स्थान में शारदीय नवरात्रि के साथ पतरा खूर्द देवी मण्डप में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रूप बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद वशिष्ठ अतिथि में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, प्रखंड प्रमुख सुनिता देवी पंचायत मुखिया दिनेश साव कलश यात्रा में सम्मिलित हुवे। इस दौरान पूजा समिति द्वारा विधायक अंबा प्रसाद को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। विधायक अंबा प्रसाद ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं कलश धारण किए बच्चियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। वही आए हुए अतिथियों भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित के साथ पुरजोर स्वागत किया गया।
बता दें इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर नौ दिनों तक चलने वाला ये महापर्व देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। मां अष्टभुजी ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक ने बताया की मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दौरान उपवास, देवी के मंत्रों का जाप और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने की भी परंपरा है। नवरात्रि के पावन दिनों में हर घर में विशेष रूप से कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं।
वही कंडाबेर माता स्थान में पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी 09 दोनों तक भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा का व्यवस्थापक स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, पंचायत मुखिया दिनेश साव, सहित पूजा समिति के सद्स्य महेश पाठक, राजेश साव, अशोक बंटी राज, हरि साव, बिहारी साव, बीरबल कुमार, सुबोध कुमार, रामचन्द्र साव, करम साव, कुलदीप साव, अशोक राणा, अंकित राज, रामकुमार साव, चंद्रदीप साव, नकुल साव, प्रकाश साव, केदार साव, के अलावे अन्य सद्स्य कार्यक्रम सफल बनाने में सक्रिय हैं। वही पतरा खूर्द से दिलीप राणा, प्रबिल कुमार, टहल राणा, पारसनाथ राणा, रणबीर ठाकुर, सहित पतरा खूर्द के ग्रामीण व पुजा समिति के सद्स्य मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments