हजारीबाग सदर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कटकमदाग मंडल में दौरा किया। रोटी, बेटी, माटी की पुकार झारख...
हजारीबाग सदर विधानसभा के भाजपा विधायक प्रत्याशी ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से कटकमदाग मंडल में दौरा किया।
रोटी, बेटी, माटी की पुकार झारखंड मे आ रही भाजपा सरकार।
जय भाजपा तय भाजपा जनहित के कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ - प्रदीप प्रसाद
News 24 First Express
हजारीबाग झारखंड
हजारीबाग सदर विधानसभा के कटकमदाग मंडल के शंकरपूर, बघमारवा, बेस, हारम, कुरलूगवाँ, हुरूदाग, पुंदरी, फतहा, ओदरना जमवारी, सिसोई, सिरका, कसुम्भा, चिची, कुबा, पुरनी अडरा, अडरा, केशवारिया, झगरबाँध, उदयपूर, बेंदी सहित दर्जनों गाँवों मे अशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हजारीबाग सदर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने 13 नवंबर को कमल निशान पर बटन दबाकर भाजपा सरकार बनानें की अपील किया।
प्रदीप प्रसाद ने अशीर्वाद यात्रा में देवतुल्य जनता को सम्बोधित करते हुवे कहा कि हजारीबाग मेरा परिवार है। आशा है आप सभी का अशीर्वाद मिला तो विधानसभा क्षेत्र का संम्पूर्ण विकास करेगें।
ठगबंधन की सरकार नें झारखंड की भोली भाली जनता को बेवकूफ बनानें का काम किया है। अब जनता मन बना चूँका है कि पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा ओर भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार से झारखंड समृद्ध व खुशहाल होगा। हजारीबाग के लिए भाजपा का साथ देनें का आग्रह किया।
इस आशीर्वाद यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेता टौनी जैन,किसान मौर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायाण कुशवाहा ,भाजपा नेता कमल गोप, अजय साहु, कटकमदाग प्रभारी मंडल अध्यक्ष अरूण राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविन्द्र यादव , कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, शिवपाल यादव,पंकज ठाकुर, संजु पासवान, विनोद प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुखिया कामेश्वर दास, पूर्व मुखिया पिन्टु रानी, पूर्व जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, वार्ड पार्षद विषु विश्कर्मा,, वासुदेव गोप, कुन्दन राम, पंकज ठाकुर सहित सैकेडो संख्या मे लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments