अनुप्रिया फाउंडेशन एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने मनाया गांधी जी एवं शास्त्री जी का जन्म जयंती आज हमें गांधी जी जैसे मार्गदर्शक व शास्त...
अनुप्रिया फाउंडेशन एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने मनाया गांधी जी एवं शास्त्री जी का जन्म जयंती
आज हमें गांधी जी जैसे मार्गदर्शक व शास्त्री जी जैसे नेतृत्व की आवश्यकता - अनुप्रिया साव
अनुप्रिया फाउंडेशन एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने मनाया गांधी जी एवं शास्त्री जी का जन्म जयंती
सत्य के साधक गांधी जी एवं सादगी के मिसाल शास्त्री जी - अनुप्रिया साव
Hazaribagh
News 24 First Express
अनुप्रिया फाउंडेशन एवं झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में 02 अक्टूबर 2024 को हजारीबाग नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म जयंती कार्यक्रम को बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पदयात्रा के साथ हुई जिसमें अनुप्रिया फाउंडेशन एवं झारखण्ड वैश्य समाज के सभी सम्मानित व सक्रिय सदस्यों ने पंच मंदिर प्रांगण से कुम्हार टोली स्थित गांधी स्मारक तक सत्य और अहिंसा के आचरण को आत्मसात करने की संकल्पना के साथ पदयात्रा की।
पदयात्रा के दौरान जगह-जगह पर फैले कूड़ा , करकट व गंदगी को भी साफ करते हुए स्वच्छ हजारीबाग बनाने का भी प्रण लिया गया। तत्पश्चात तिलक हॉल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन एवं आदर्शों पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अनुप्रिया फाउंडेशन की संस्थापिका अनुप्रिया साव उपस्थित हुई।
झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष उगेश्वर साव ने कहा कि आज विश्व युद्ध के जंजाल में जकड़ा हुआ है, जिस आजादी गांधीवादी विचार ही दिला सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय साव, प्रदीप मंडल, शानू, सुमन वर्मा, मुकेश, शैलेश, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100








No comments