FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया दारू प्रखंड का दौरा

  श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया दारू प्रखंड का दौरा श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अ...

 

श्री रामचरितमानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया दारू प्रखंड का दौरा

श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुद्धिजीवी वर्गों के कई लोगों को राम चरित्र पुस्तक भेंट किया

स्वरोजगार एवं मुफ्त शिक्षा संस्था का प्रथम कर्तव्य: संजय सिंह

हजारीबाग/झारखंड
News 24 First Express

श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने रविवार को दारू प्रखंड के जिनगा,रामदेव खरिका, कवालु, हरली, चीरवा का भ्रमण किया। जहां उन्हें भव्य स्वागत किया गया। श्री सिंह ने पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोगों को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट की। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने गरीब महिलाओं को साड़ी तथा पुरुषों को जय श्री राम लिखा टी शर्ट वितरण किया। भ्रमण के दौरान सभी स्थानों पर उन्होंने संस्था के बारे में लोगों को बताया और कहा कि मैं सेवा करने आया हूं सेवा करना चाहता हूं । हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध कराना,वैसे गरीब परिवार जो अपनी बेटी के विवाह के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है  वैसे बेटियों के लिए विवाह संपन्न कराने का काम काम करती हैं,जरूरत पड़ने पर कन्यादान भी मै खुद करता हूं। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई सेंटर उपलब्ध कराना

बड़े बीमारी से ग्रसित लोगों का मुफ्त इलाज  करवाना की व्यवस्था देना, बच्चों को प्रतियोगिता के लिए मुफ्त कोचिंग तथा लाइब्रेरी उपलब्ध कराना, वैसे बच्चे जो पैसे का अभाव में पढ़ नहीं पाते उसके लिए कोचिंग की व्यवस्था करना, बच्चों को शिक्षित करना, वृद्ध माता-पिता के लिए उत्तम व्यवस्था देना,ब्लड कैंप लगाकर निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराना, स्वरोजगार से जोड़ना, निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा इत्यादि पर यह संस्था कार्य कर रही है। अंत में उन्होंने कहा कि अभी तक मैंने तीन कैंसर पीड़ित व्यक्ति को मुक्त इलाज करवाया और दारू प्रखंड से एक पीड़ित व्यक्ति मिले हैं जिनका इलाज जल्द शुरू होगा। स्वरोजगार एवं किसी रोग से पीड़ित व्यक्ति सीधा हमसे संपर्क करें इसे लेकर अपना फोन नंबर भी लोगों के बीच जारी किया।



 इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने बासोबार सिवाने नदी पर लगे पर्यावरण मेला में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया तथा वहां भी उन्होंने अपने विचारों को रखा और पेड़ों में रक्षा सूत्र भी बांधे तथा कहा कि वृक्ष स्वस्थ वातावरण के लिए बेहद जरूरी है सब लोगों को कुछ लगाने चाहिए और आज जैसे यहां पर रक्षा सूत्र बांधकर वर्षों की रक्षा का रंग लिया जा रहा है वैसे वृक्ष लगाकर उसकी रक्षा भी करनी चाहिए और सभी गणमान्य व्यक्तियों को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट किया। 




मौके पर संस्था के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्वेता सिंह, सहयोगी लक्ष्मण कुमार, समाजसेवी विजय सिंह, अनीश कुमार सिंह,अभिनव कुमार, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी, समाजसेवी प्रभात सिंह, हरली पंचायत मुखिया फरजाना खातून, सोनी कुशवाहा, सुरेश प्रसाद,प्रमोद राम एवम् विभिन्न स्थानों के सैकड़ो महिलाओं एवं पुरुष शामिल थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!