FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाया।

  विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाया। विभावि में 'देने' की शिक्षा दी जाती है: कुलपति विश्वविद्यालय...

 

विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 78वें स्वतंत्रता दिवस मनाया।

विभावि में 'देने' की शिक्षा दी जाती है: कुलपति

विश्वविद्यालय 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है: कुलपति

News 24 First Express
Hazaribagh, Jharkhand

हजारीबाग दान देना एक बड़ा कार्य है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को कुछ देने की शिक्षा दी जाती है। हमारे विद्यार्थी कल जहां भी होंगे कुछ ना कुछ वहां जरूर देंगे। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने कही। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा को फहराने के बाद कुलपति विश्वविद्यालय परिवार को संबोधित कर रही थी। सभी को शुभकामना देने के बाद उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय ने नैक मूल्यांकन के दूसरे चक्र को सफलता से पूरा करते हुए फिर से 'बी' ग्रेड प्राप्त किया है। यह भी बताया की नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने में विश्वविद्यालय ने अग्रणी भूमिका निभाई है।

https://youtu.be/ugL4rHrt1Ms?si=gGVma-SWrckKEesD


तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय अतिरिक्त 50 एकड़ भूमि प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। इस संबंध में राज्य के राज्यपाल तथा सरकार के मुखिया से संपर्क भी किया गया है। लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 70 पद सृजित हुए हैं। यह कार्य कुलाधिपति एवं राज्य सरकार के सहयोग से संभव हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि इसी वर्ष से तीन नए महाविद्यालय में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। रामगढ़ महिला महाविद्यालय को नए भवन में शीघ्र स्थानांतरित किया जाएगा। 2022 में जेपीएससी की अनुशंसा पर नियुक्त शिक्षकों की सेवा संपुष्टि कर दी गई है। पदोन्नति के प्रति भी विश्वविद्यालय गंभीर है। वेतन निर्धारण का काम किया जा रहा है। जिन लोगों का लंबित है उनका भी शीघ्र कर लिया जाएगा। कुलपति ने जानकारी दी कि इस वर्ष  4 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में नामांकन फिर से प्रारंभ कर दिया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर डिफेंस के साथ-साथ नेचुरोपैथी, फैशन डिजाइनिंग, शारीरिक शिक्षा, मत्स्य पालन जैसे नवीन विषयों की पढ़ाई प्रारंभ करने की भी उन्होंने जानकारी दी। यह भी बताया कि जनजातीय अध्ययन केंद्र में अध्ययन शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूरा विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर वाईफाई से युक्त है। सोलर प्लेट के सहयोग से निर्बाध बिजली की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। 250 सीट वाले छात्रावास लगभग तैयार है। खेल संरचना का विकास किया जा रहा है। पुस्तकालय व कैंटीन भी संचालित हो रहे हैं। कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उपलब्धियां को दर्शाया। प्रधानमंत्री उषा के तहत विश्वविद्यालय को 99.76 करोड रुपए प्राप्त होने की जानकारी भी दी।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में प्रगति एवं विकास के नए अध्याय विश्वविद्यालय में लिखा जाएगा।
इससे पूर्व कुलपति ने पर डी का निरीक्षण किया। अवसर पर झांकी एवं समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, अवकाश प्राप्त तथा सेवारत शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित हुए।

विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट उपलब्धियां

सीनियर अंडर ऑफिसर कुशल कुमार, संत कोलंबा महाविद्यालय  को थल सेना कैम्प 2023 , अंडर ऑफिसर विक्रम सिंह , संत कोलम्बा महाविद्यालय, अंडर ऑफिसर संगीता कुमारी और मुकेश कुमार मार्खम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स हज़ारीबाग़ को आरडीसी कैम्प 2024 में भाग लेने एवं यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के शोभित को 13वें सब-जूनियर नेशनल पॉवर लिफ़्टिंग इवेंट-2024 में गोल्ड मेडलिस्ट सह राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कोमल रानी को आरडीसी कैम्प 2024 में  भाग लेने हेतु विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साथ ही झांकी प्रतियोगिता में प्रथम अर्थशास्त्र विभाग, द्वितीय अंग्रेज़ी विभाग, तृतीय स्थान संत कोलंबा महाविद्यालय एवं समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम के बी महिला विभाग , तृतीय स्थान वनस्पति विज्ञान  विभाग को प्राप्त हुआ।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj- 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!