FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने 5 अमृत सरोवर का शिलान्य कर गिनाई 1 साल की उपलब्धि

 गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के 1 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर एक साल में हुए कार्य की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही तकरीबन 3 करोड...

 गाजीपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के 1 साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर एक साल में हुए कार्य की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही तकरीबन 3 करोड़ की लागत से जिले में बनने वाले 5 अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि गाजीपुर के जिला पंचायत में पिछले 1 साल में 77 करोड़ की लागत से 533 कार्य स्वीकृत किए गए । जिसके सापेक्ष अब तक 355 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष 178 कार्य अभी प्रगति पर है।आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह अपने कार्यकाल के 1 साल पूरा होने पर जिला पंचायत द्वारा कराए गए उपलब्धियों को बताने के लिए जिला पंचायत हाला में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान ये भी बताया कि शासन से गाजीपुर को 5 अमृत सरोवर बनाने का बजट पास हो चुका। जिसका शिलान्यास किया गया। ये अमृत सरोवर कासिमाबाद में एक, बिरनो में 1, मोहमदाबाद में 1 और सैदपुर में 2 अमृत सरोवर दो करोड़ 95 लाख की लागत से बनाया जाना है। वहीं उन्होंने बताया कि इससे पूर्व के जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा 1 साल के पूर्ण होने पर अब तक इस तरह का कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता रहा है। 1 साल के अंदर जिला पंचायत से कुल 77 करोड़ की लागत से 533 में 355 कार्य को पूर्ण कर लिया गया है और शेष 178 कार्य प्रगति पर चल रहे हैं । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि 2021 -22 में जिला पंचायत की आय करीब आठ लाख थी। जिसे बढ़ाकर 2022- 23 में तकरीबन 45 लाख तक आय बढ़ाया गया है जो गत वर्ष के आय से 5 गुना से ज्यादा हो गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के द्वारा ग्रामीण इलाकों में 25000 एलईडी लाइट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के राजस्व की बढ़ोतरी के लिए कई अन्य कार्य जिसमें अंडर ग्राउंड पार्किंग, दुकाने, कार्यालय भवन एवं सभागार को बनाया जाना भी प्रस्तावित किया गया है जो आने वाले समय में मूर्त रूप ले लेगी।




No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!