FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

301 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ कंडाबेर में चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ।

301 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ कंडाबेर में चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ। कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने निकाली भव्य कलश य...

301 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ कंडाबेर में चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ।


कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, मां लक्ष्मी के जयकारों से भक्तिमय हुआ कंडाबेर गांव।


केरेडारी/अशोक बंटी राज


हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत कंडाबेर गांव के साप्ताहिक बुधवार बाजार टांड़ स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में शनिवार को चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का शुभारंभ पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। पूजा के शुभारंभ पर 301 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। मां लक्ष्मी के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय गीतों से पूरा कंडाबेर गांव गूंज उठा। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।शनिवार की सुबह 9:30 बजे कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने विधि-विधान के साथ 301 कलश उठाकर शोभायात्रा की शुरुआत की। इस दौरान मुख्य पुजारी प्रोफेसर बद्री नारायण प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी सोहरी देवी ने प्रथम कलश धारण कर यात्रा का नेतृत्व किया।शोभायात्रा लक्ष्मी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कंडाबेर एवं गुरगुटिया गांव का भ्रमण करते हुए बारियातु पीपल चौक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु तीन मोहानी नदी स्थित ढेबोतरी घाट पहुंचे, जहां बाबा लोकनाथ पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा को आगे बढ़ाया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु गांव के देवी मंडप परिसर की परिक्रमा करते हुए मां अष्टभुजी मंदिर (माता स्थान) पहुंचे। वहां सभी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुनः परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा लक्ष्मी मंदिर परिसर 2:00 बजे पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई। इसी के साथ चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुखिया सह पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश साव ने कहा कि आस्था और जीवन का गहरा संबंध है। आस्था में अपार शक्ति होती है और इसी विश्वास के बल पर लोग देवी-देवताओं की आराधना करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कलश शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुखिया दिनेश साव की ओर से शुद्ध पेयजल एवं चना का वितरण किया गया। वही जय श्रीराम युवा क्लब बाजार टांड़ कंडाबेर की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर वितरण किया गया। पूर्णाडीह में नरेश साव द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई थी। वही रात्रि में गांव के धमाकेदार राकेश मंडल टिम के साथ झांकी प्रस्तुति एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण दर्शकों में उत्सव देखा गया। 


पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष एवं मुखिया दिनेश साव, सचिव सुरेश राम, कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार, उपकोषाध्यक्ष कैलाश साव, सांस्कृतिक मंत्री सुबोध कुमार, संयोजक चंद्रिका रजक, प्रोसेशन मंत्री नरेश साव, उप प्रोसेशन मंत्री हीरा मंडल, संगठन मंत्री हरि मंडल एवं मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज सहित जगदीश साव, सुरेश साव, बीरबल कुमार, बिहारी साव, राजेश साव, रामचंद्र साव, बालेश्वर साव (बारियातु), कुलदीप साव, राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अनिल कुमार, जुगेश्वर प्रजापति, चोलेश्वर साव, केदार साव, रूपलाल साव, भोला साव, अजय कुमार एवं लोकेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही। वही जय श्रीराम युवा क्लब के सदस्यों में राकेश मंडल, रघुनाथ कुमार, शिव कुमार, पिंटू कुमार, संतोष मंडल, राजेंद्र मंडल, जुगेश्वर कुमार, कुलदीप कुमार, रवींद्र कुमार (लाला), विजय कुमार, रिंकू कुमार, भोला कुमार, दीपक मंडल, सुधीर कुमार, यशवंत कुमार, सिद्धू श्रीवास्तव, रवि कुमार, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार एवं शंकर कुमार सहित समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण पूजा के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं।







No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

🪔 ✨ 🪔
RIYA WEB TECHNOLOGY
🎉 DIWALI DHAMAKA OFFER 🎉

इस दिवाली अपना
Professional News Portal
शुरू करें आधी कीमत में!

अपना खुद का Digital News Brand बनाएं। शानदार Professional News Website पाएं अब बेहद खास दिवाली ऑफर में।

50%
MEGA DISCOUNT
₹4,999 ₹9,999
🎁 आपकी ₹5,000 की सीधी बचत!
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ LifeTime Support
🪔 सपनों की News Website बनाने का सुनहरा मौका!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!