CB साउथ कोल ब्लॉक के विरोध में ग्यारह गांवों के रैयतों ने सौंपा आपत्ति पत्र केरेडारी /Ashok Banty Raj प्रस्तावित सीबी साउथ कोल ब्लॉक परियो...
केरेडारी /Ashok Banty Raj
प्रस्तावित सीबी साउथ कोल ब्लॉक परियोजना के विरोध में ग्यारह गांवों के रैयतों ने 29 अक्टूबर 2026 को सीकरी स्थित एनटीपीसी के साइट ऑफिस पहुंचकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई और चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों को आपत्ति पत्र सौंपा। रैयतों ने प्रस्तावित कोयला परियोजना से उनकी जमीन, घर, आजीविका, संस्कृति और पारंपरिक पहचान पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन केवल संपत्ति नही बल्कि उनकी आजीविका, परंपराओं और सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में परियोजना के संभावित प्रभावों को लेकर वे अपनी चिंताओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना चाहते हैं। इस दौरान रैयतों ने अपने अधिकारों और जमीन की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। उन्होंने अपनी मांगों और आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने तथा प्रभावित होने की आशंका वाले ग्रामीणों के हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।



No comments