मैनपुरी विद्यालयो मे मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जीवंत हुईं कन्हैया की बाल लीलाएं, के0 एल0 इंटरनेशनल अकादमी में गोदावरी हाउस बना विजेता...
मैनपुरी
विद्यालयो मे मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जीवंत हुईं कन्हैया की बाल लीलाएं, के0 एल0 इंटरनेशनल अकादमी में गोदावरी हाउस बना विजेता
संवाददाता प्रदीप सैनी
भोंगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व गुरूवार को नगर कें विधालयो मे श्रीकृष्ण जन्मोंत्सव की धूम रही, नगर के के0 एल0 इंटरनेशनल अकादमी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नटखट बाल-गोपाल के भजनों और जयकारों से पूरा विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो उठा।
गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक पूर्व नगर के के0एल0 इंटरनेशनल अकादमी मे विद्यार्थियों ने अपनी झांकियो के माध्यम से कान्हा के जन्म, माखन चोरी और रासलीला जैसे प्रसंगों को जीवंत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा विधालय मे हुई झाकी प्रतियोगिता में सर्वेश्रेष्ठ सजावट एंव शानदार प्रस्तुति के लिये गोदावरी हाउस को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान गंगा हाउस तथा तृतीय स्थान नर्मदा हाउस को दिया गया। विद्यालय के निदेशक पंकज पाण्डेय एंव ब्रजेश पाण्डेय ने प्रतिभागी छात्रो को पुरूस्कृत किया। समारोह के समापन पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। अंत में पूरा परिसर “जय श्री कृष्णा” के गूंजते जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
No comments