FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जन्माष्टमी पर केरेडारी पहुंचे विधायक रोशनलाल चौधरी, सतबहिनी माता स्थान पर की पूजा-अर्चना।

जन्माष्टमी पर केरेडारी पहुंचे विधायक रोशनलाल चौधरी, सतबहिनी माता स्थान पर की पूजा-अर्चना। केरेडारी हजारीबाग  Ashok Banty Raj  केरेडारी। कृष्...

जन्माष्टमी पर केरेडारी पहुंचे विधायक रोशनलाल चौधरी, सतबहिनी माता स्थान पर की पूजा-अर्चना।


केरेडारी हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 



केरेडारी। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशनलाल चौधरी केरेडारी प्रखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सतबहिनी माता स्थान पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण एवं माता सतबहिनी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विधायक के पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रोशनलाल चौधरी ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और मानव सेवा का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।

जन्माष्टमी को लेकर सतबहिनी माता स्थान परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर उत्साह और भक्तिभाव के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया। देर शाम तक मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अनीता सिंह, भाजपा केरेडारी मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, बेलतू मंडल अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेर सिंह, कंचन यादव, अमित प्रसाद गुप्ता, पूजा समिति अध्यक्ष शंकर शाह, कालेश्वर शाह, आशीष्वर यादव, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं