FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पीबी एवं PB - NW कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

NML पीबी एवं PB - NW कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। बड़कागांव हजारीबाग  अशोक बंटी राज  एनएमएल पक...

NML पीबी एवं PB - NW कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।


बड़कागांव हजारीबाग 

अशोक बंटी राज 


एनएमएल पकरी बरवाडीह एवं पीबी-एनडब्ल्यू कोयला खनन परियोजना में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। महाप्रबंधक (इन्फ्रा), पीबी-सीएमपी पवन कुमार रावत ने डीसी, सीआईएसएफ, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रावत ने परियोजना की प्रगति और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने में सभी विभागों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।


उन्होंने टीम भावना, प्रतिबद्धता और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी को बधाई दी। समारोह के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए परियोजना प्रमुख मेधावी पुरस्कार, पावर एक्सेल पुरस्कार, मानवीयता पुरस्कार एवं स्वास्थ्य चैंपियन पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया गया।






ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं