FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

यूपी की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश कियाNews

 Gorakhpur  Report :-Neha Singh यूपी की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराधियों को पासपोर्...

 Gorakhpur 

Report :-Neha Singh

यूपी की गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपराधियों को पासपोर्ट तैयार करने में मदद करता था। इस काम में यहां तैनात एक जीआरपी सिपाही का नाम प्रमुखता से सामने आया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।*


बता दें कि पंजाब के अमृतसर निवासी एक गैंगस्टर के पासपोर्ट पर दर्ज पता गोरखपुर के एक मोहल्ले का निकला था। इसकी जांच के लिए एक पुलिस टीम गोरखपुर आई थी। जांच के दौरान जीआरपी सिपाही की संलिप्‍तता के बारे में जानकारी मिली है।
पहले गोरखपुर थाने में थी तैनाती
गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला के पासपोर्ट पर दर्ज गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित लच्छीपुर के पते की जांच मामले में जीआरपी में तैनात सिपाही शशिकांत यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह मूलतः गाजीपुर के नसीरपुर कुसुम गांव का निवासी है। अगस्त 2023 से 2025 के दौरान उसकी तैनाती गोरखपुर के गोरखनाथ थाने में थी, इस दौरान उसने लच्छीपुर स्थित एक एड्रेस पर कई लोगों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और उनके सत्यापन किए थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं