NTPC के PB कोल परियोजना में फायरिंग , प्रिंस खान का नाम आया सामने बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षे...
NTPC के PB कोल परियोजना में फायरिंग , प्रिंस खान का नाम आया सामने
बड़कागांव हजारीबाग
Ashok Banty Raj
हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में शनिवार रात करीब 11 बजे अपराधियों ने कोयला ढुलाई को निशाना बनाते हुए हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना तेरह माईल से करीब 200 मीटर आगे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चालकों के अनुसार, तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दो हाईवा वाहन वहां पहुंचे, उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी गई। चालकों और पुलिस ने दावा किया कि करीब सात राउंड फायरिंग हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने लोहे की रॉड से दोनों वाहनों के शीशे तोड़ दिए। दहशत फैलाने के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना से जुड़ी तस्वीरें देखें....
प्रिंस खान K.S.S.' का नाम आया सामने
घटना स्थल से पुलिस को 'प्रिंस खान K.S.S.' लिखा एक पर्चा मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। इस हमले के बाद एक बार फिर कोयला परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह इस वर्ष का पहला मामला नहीं है। 22 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक हाईवा वाहन में आग लगा दी थी।
जारी कर 'प्रिंस खान' ने किया बड़ा दावा
घटना के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। 'प्रिंस खान' नाम से जारी एक ऑडियो में पुलिस के दावों को खारिज करते हुए कहा गया है कि मौके पर 40 राउंड फायरिंग करवाई गई और पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही आठ पर्चे छोड़े जाने की भी बात कही गई है। इस दावे ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया है।
ब्यूरो चीफ हजारीबाग






No comments