इको पार्क चतरा में ई-कार्ट सुविधा हेतु एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा एवं जिला प्रशासन के बीच एमओए पर हस्ताक्षर। Tandwa chatra अशोक बंटी राज टंडवा...
इको पार्क चतरा में ई-कार्ट सुविधा हेतु एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा एवं जिला प्रशासन के बीच एमओए पर हस्ताक्षर।
Tandwa chatra
अशोक बंटी राज
टंडवा - स्थानीय समुदाय के लिए बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एनकेएसटीपीपी) ने नव उद्घाटित इको पार्क चतरा में दो बैटरी चालित ई-कार्ट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन चतरा के साथ 30 जुलाई 2026 को एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए। ज्ञापन पर हस्ताक्षर रवि आनंद, भा.प्र.से., उपायुक्त, चतरा तथा नीरज रॉय, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए।
यह पहल एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की सामुदायिक विकास गतिविधियों का हिस्सा है, जिसके माध्यम से क्षेत्र में जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा के मानव संसाधन तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन/कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (आर एंड आर/सीएसआर) विभाग के अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



No comments