FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PVUNL प्रायोजित ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

PVUNL प्रायोजित ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित! पतरातू /रामगढ़ अशोक बंटी राज पतरातू विद्युत ...

PVUNL प्रायोजित ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित!


पतरातू /रामगढ़
अशोक बंटी राज

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) द्वारा प्रायोजित चार माह के आवासीय ट्रांसफॉर्मर रिपेयर एवं मेंटेनेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह जमशेदपुर स्थित जेएनटीवीटीआई  में गरिमामय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार सहगल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आस पास के गाँव से चयनित 20 वॉलंटियर्स को सेलेक्ट कर के भेजा गया था । जिसमे हर महीने 9000 स्टाइपेंड भी पीवीयूनएल की तरफ़ से दिया गया था । चार महीने के ट्रेनिंग के बाद कल समापन समारोह किया गया । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पीवीयूएनएल की सामुदायिक विकास ( सामुदायिक विकास - सीडी) पहल के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य झारखंड सरकार के उस विजन को साकार करना है जिसके तहत विद्युत वितरण एवं आपूर्ति के क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कौशल अंतराल को कम किया जा सके। पीवीयूएनएल भविष्य में भी राज्य के समग्र विकास एवं युवाओं के कौशल संवर्धन हेतु ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से सक्रिय सहयोग जारी रखेगा। अपने संबोधन में सीईओ अशोक कुमार सहगल ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वे अपने अर्जित ज्ञान एवं तकनीकी कौशल का उपयोग समर्पण, अनुशासन और ईमानदारी के साथ करें तथा आत्मनिर्भर एवं सफल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए बेहतर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा और राज्य के विद्युत क्षेत्र को भी सुदृढ़ बनाएगा।

समारोह में टाटा स्टील की चीफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट एवं चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडा सहित जेएनटीवीटीआई के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पीवीयूएनएल की ओर से मानव संसाधन प्रमुख (एचओएचआर) ज़ियाउर रहमान सहित कोठामासु सुरेश, अमर दयाल सिंह एवं संतोष कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं