FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जिला प्रशासन बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

जिला प्रशासन बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश, आधार...

जिला प्रशासन बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण


विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश, आधारभूत संरचनाओं एवं अवैध खनन स्थलों का लिया जायजा


हजारीबाग झारखंड 

अशोक बंटी राज 


उपायुक्त हेमन्त सती ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमन कुमार एवं उप विकास आयुक्त रिया सिंह सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चट्टी बारियातू कोल परियोजना से प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं का स्थलीय अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केरेडारी प्रखंड अंतर्गत पगार, चट्टी बारियातू एवं जोरदाग गांव के विस्थापित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने मुआवजा, भवन मूल्यांकन, पुनर्वास, सेल्फ सेटलमेंट सहित विभिन्न मुद्दों को जिला प्रशासन के समक्ष रखा। उपायुक्त ने कहा कि विस्थापित परिवारों को बिजली, सड़क, पेयजल सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन की पूरी टीम आज क्षेत्र में पहुंचकर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

इसके उपरांत उपायुक्त ने चट्टी बारियातू कोल परियोजना क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने वाले विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन एवं पैक्स भवन के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंसल्टेंट एवं संबंधित अधिकारियों को सभी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण गुणवत्तापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
पगार स्थित एनटीपीसी कार्यालय में उपायुक्त ने एनटीपीसी एवं ऋत्विक कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विस्थापन, आर एंड आर कॉलोनी, भवन मूल्यांकन एवं सेल्फ सेटलमेंट से संबंधित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में कंपनी प्रतिनिधियों ने परियोजना एवं माइंस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न जानकारियां साझा कीं। इसके पश्चात उपायुक्त ने चट्टी बारियातू कोल परियोजना क्षेत्र का भी भ्रमण कर प्रगति का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने नव प्राथमिक विद्यालय, बिरहोर टोला (पगार) का निरीक्षण किया। उन्होंने एनटीपीसी के संबंधित अधिकारियों को विद्यालय के बच्चों के लिए स्कूली ड्रेस, जूते एवं बैग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षकों को विद्यालय परिसर एवं बच्चों की नियमित साफ-सफाई तथा गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद उपायुक्त ने केरेडारी खपिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सेविका को बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव प्रखंड स्थित एनटीपीसी की आर एंड आर कॉलोनी, ढेंगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे विस्थापित परिवारों से संवाद कर बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही विस्थापित परिवारों द्वारा किए जा रहे पशुपालन एवं कृषि कार्यों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बड़कागांव प्रखंड के बादाम एवं गोंदलपुरा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन स्थलों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त करने के उद्देश्य से सभी अवैध कोयला खदानों को शीघ्र ध्वस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रशिक्षु आईएएस, प्रशिक्षु डीएफओ, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

ब्यूरो चीफ हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!