मैनपुरी संवाददाता- प्रदीप सैनी दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से कांपा पडुआ चौराहा, क्रेटा सवार हमलावर पर गोलियां बरसाकर फरार भोगांव (मैनपुरी...
मैनपुरी
संवाददाता- प्रदीप सैनी
दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से कांपा पडुआ चौराहा, क्रेटा सवार हमलावर पर गोलियां बरसाकर फरार
भोगांव (मैनपुरी)। क्षेत्र के व्यस्ततम पडुआ चौराहे के पास शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनते ही पूरे बाजार में भगदड़ मच गई
दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार से मौके से आसानी से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह पडुआ चौराहे के पास एक औरा कार मौजूद थी। इसी दौरान क्रेटा कार में सवार होकर आए अज्ञात युवकों ने औरा कार को निशाना बनाते हुए अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों से क्षतिग्रस्त/संदिग्ध औरा कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
सीसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनकी भागने की दिशा का सटीक पता लगाया जा सके।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments