मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन' में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन। पदमा हजारीबाग Ashok Rana पदमा, हजा...
मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन' में नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेकअप एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
पदमा हजारीबाग
Ashok Rana
पदमा, हजारीबाग। पद्मा प्रखंड स्तिथ 'मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन' परिसर में आज स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफ़ल आयोजन किया गया। यह पूरा कार्यक्रम प्रोफेसर अविनाश कुमार एवं प्रोफेसर प्रभात कुमार रवि के संयोजन में संपन्न हुआ। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस शिविर में 100 से अधिक ग्रामीणों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं 12 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। शिविर में आरोग्यं अस्पताल, हजारीबाग की विशेषज्ञ टीम के माध्यम से लोगों की ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की नि:शुल्क जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श दिए गए। आरोग्यं अस्पताल से डॉ. अमित कुमार, नदीम खान, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, चंदन प्रसाद, राहुल पासवान एवं राजकुमार ने अपनी सेवाएं दीं। रक्तदान करने वालों में कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. तनुज गुप्ता, प्रो. मनोहर कुमार, प्रो. प्रभात कुमार रवि, अनुपम कुमार सहित प्रशिक्षु प्रियंका कुमारी, दीक्षा कुमारी, बबली कुमारी, धीरज कुमार, आबिद अंसारी, अनन्या कुमारी, नितिश केशरी एवं सचिन रजक शामिल रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग



No comments