CCL के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj हजारीबाग जिले के केरेडारी सीमा क्ष...
CCL के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
हजारीबाग जिले के केरेडारी सीमा क्षेत्र और चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र में संचालित सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना में देर रात राहुल दुबे गैंग और केरेडारी के पगार ओपी पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी के गोली लगने से अपराधी घायल हो गया घायल अपराधी के पास से TVS अपाची मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त किया साथ ही एक हथियार भी पुलिस ने बरामद किया है साथ ही दो अपराधियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
घटना के संदर्भ में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल दुबे गैंग के अपराधियों ने पूर्व में भी लेवी को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। पूरा मामला लेवी की मांग से जुड़ा बताया जा रहा है।
ब्यूरो चीफ हजारीबाग



No comments