गोरखपुर रिपोर्ट:- नेहा सिंह दो शातिर चोरों को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे* *थाना प्रभारी विकास सिंह ने सक्रियता दिख...
गोरखपुर
रिपोर्ट:- नेहा सिंह
दो शातिर चोरों को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे*
*थाना प्रभारी विकास सिंह ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे में चोरों को धरदबोचा*
*गोरखपुर*/ दो शातिर चोर गिरफ्तार चोरी का माल बरामद तिवारीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश चंद्र यादव पुत्र रामदास यादव ने थाने पर सूचना दिया कि मेरा घर बन रहा था घर पर लगा टिल्लू पंप और हैंड पाइप चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है थाना प्रभारी तिवारीपुर विकास सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ने की जिम्मेदारी डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक सिंह को दी आलोक सिंह ने तत्काल जांच पड़ताल शुरू कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया और महज 12 घंटे के अंदर दो शातिर चोरों को डोमिनगढ़ बंधा के पास से चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर लिया तिवारीपुर पुलिस ने अजय निषाद पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी घुनघुन कोठा और 2.मदन पुत्र स्वर्गीय मन्नी निवासी घुनघुन कोठा थाना तिवारीपुर को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए दोनों शातिर के ऊपर पूर्व में में कई मुकदमे दर्ज है।इस सफलता में थाना प्रभारी तिवारीपुर विकास सिंह डोमिनगढ़ चौकी प्रभारी आलोक सिंह कॉन्स्टेबल आनंद कुमार कॉन्स्टेबल कृष्णा नन्द यादव और कॉन्स्टेबल धीरेंद्र यादव ने भी अहम योगदान दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शातिर चोरो के खिलाफ विधिक करवाई करते हुए जेल भेज दिया।
No comments