NTPC नॉर्थ करणपुरा को 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन का मिला गोल्ड अवार्ड्स। टंडवा चतरा अशोक बंटी राज NTPC नॉर्थ करणपुरा को सामुदायिक विकास–कॉर...
NTPC नॉर्थ करणपुरा को 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन का मिला गोल्ड अवार्ड्स।
टंडवा चतरा
अशोक बंटी राज
NTPC नॉर्थ करणपुरा को सामुदायिक विकास–कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CD-CSR) श्रेणी के अंतर्गत ग्रामीण विकास पहल के लिए 12वें ग्रीनटेक फाउंडेशन अवार्ड्स 2026 में प्रतिष्ठित गोल्ड कैटेगरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार टंडवा क्षेत्र के परियोजना-प्रभावित गांवों में आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में NTPC नॉर्थ करणपुरा द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। विभिन्न सीडी-सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से परियोजना स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
NTPC नॉर्थ करणपुरा की ओर से यह पुरस्कार कार्यपालक (एलए/आर एंड आर/सीएसआर) राहुल कुमार ने प्राप्त किया। यह सम्मान सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सहभागिता एवं सतत विकास के प्रति एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।



No comments