FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML में नए श्रम कानूनों पर महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र,

NML में नए श्रम कानूनों पर महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र,  अधिकारियों व ठेकेदारों को दी गई अहम जानकारी। बड़कागांव हजारीबाग  Ashok Banty Raj  बड़क...

NML में नए श्रम कानूनों पर महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र, अधिकारियों व ठेकेदारों को दी गई अहम जानकारी।


बड़कागांव हजारीबाग 

Ashok Banty Raj 



बड़कागांव। NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के सम्मेलन कक्ष में बुधवार को नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, हजारीबाग आर. के. भुइयां ने किया। सत्र में परियोजना से जुड़े अभियंताओं, कार्यपालक अधिकारियों, ठेकेदारों तथा विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत संवाद किया गया। इस दौरान नए श्रम कानूनों के अनुपालन, श्रमिकों के अधिकारों, वेतन भुगतान की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के संधारण तथा नियोक्ताओं एवं ठेकेदारों की जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आर. के. भुइयां ने कहा कि नए श्रम कानूनों का उद्देश्य श्रमिकों को बेहतर सुरक्षा, पारदर्शिता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से श्रम संहिताओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने इसे अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक जानकारी से भरपूर बताया।इस अवसर पर महाप्रबंधक (इन्फ्रा) पवन कुमार रावत, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!